फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Physician was not in OPD, civil surgeon saw 130 patients

ओपीडी में नहीं थे फिजिशियन, सिविल सर्जन ने देखे 130 मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Physician was not in OPD, civil surgeon saw 130 patients
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीज के एक्सरे की जांच करते सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सिविल सर्जन ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ओपीडी में सफाई व्यवस्था से नाखुश नजर आए। इस पर कर्मचारियों पर फटकार भी लगाई। वहीं फिजिशियन के ओपीडी में न होने की वजह से सिविल सर्जन ने खुद मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने करीब 130 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा।
विज्ञापन

ओपीडी में पहले की तुलना में सैंपलिंग भी कम होने लगी है, जिस पर संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन ने सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को ओपीडी में 700 पुराने और 520 नए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य अचानक ही पहुंच गए। सिविल सर्जन को ओपीडी में देख स्वाथ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। ओपीडी में पहुंचने पर मरीजों ने उन्हें बताया कि सुबह से ही फिजिशियन नहीं आया है, जिसकी वजह से उनका चेकअप नहीं हो पाया। मरीजों की समस्या पर संज्ञान लेते हुए वे खुद फिजिशियन की ओपीडी में बैठे और दोपहर ढाई बजे तक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने करीब 130 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की, जिन्हें दवा के साथ-साथ सावधानी रखने और रोजाना हल्के व्यायाम-योग करने का परामर्श भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय में नहीं हो रही नियमित सफाई, कर्मचारियों को लगाई फटकार
अस्पताल की ओपीडी में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए हुए हैं। मगर इन शौचालयों की नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही, जिसकी वजह से उनमें से पूरा दिन दुर्गंध आती रहती है। कई शौचालयों में तो टोंटी भी टूटी हुई हैं, जिनके कारण पानी व्यर्थ बहता रहता है। साथ ही दीवारों और खिड़कियों पर भी धूल-मिट्टी और गंदगी लगी थी, जोकि संक्रमण को न्योता दे रही है। इसको लेकर सिविल सर्जन ने सफाई कर्मचारियों पर फटकार लगाई और तुरंत प्रभाव से ओपीडी में सफाई करने के निर्देश दिए।
मरीजों के चेहरे से मास्क गायब, कम हो रही सैंपलिंग
निरीक्षण के दौरान मरीज व उनके तीमारदारों के चेहरे से मास्क गायब मिले। साथ ही ओपीडी के कमरा नंबर 27 में होने वाली सैंपलिंग में भी पहले की तुलना में काफी गिरावट आई है। सिविल सर्जन ने मरीज व उनके तीमारदारों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया और उन्हें मास्क व उचित सामुदायिक दूरी के प्रति प्रेरित किया। साथ ही एलटी को सैंपलिंग की संख्या बढ़ाने को कहा है।

प्रधान चिकित्सा अधिकारी से बात करेंगे
निरीक्षण के दौरान फिजिशियन के ड्यूटी पर न मिलने पर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही ओपीडी में सफाई व्यवस्था, मास्क प्रयोग और सैंपलिंग बढ़ाने की निर्देश दिए है। ड्यूटी चिकित्सक ओपीडी में न होने को लेकर प्रधान चिकित्सा अधिकारी से बातचीत की जाएगी। स्टाफ से अपील है कि वे समय पर अपनी ड्यूटी पर आएं और मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर अपना कर्तव्य अदा करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed