{"_id":"5eaef3ac8ebc3e907234a9c4","slug":"pgi-rohtak-sent-nine-samples-five-samples-of-rapid-kit-were-negative-bhiwani-news-rtk553464733","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ सैंपल भेजे पीजीआई रोहतक, रैपिड किट के पांच सैपल रहे निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ सैंपल भेजे पीजीआई रोहतक, रैपिड किट के पांच सैपल रहे निगेटिव
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को लेकर गंभीर है। रविवार को छुट्टी के बावजूद 14 सैंपल लिए गए। इनमें से नौ सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए तो पांच सैंपलों की जांच रैपिड किट के माध्यम से जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव रही।
जिले में अब तक तीन लोग ही कोरोना पॉजिटिव आए है। जिनमें दो जमाती थे और एक भौंड़सी जेल का वार्डर। तीनों अब स्वस्थ्य है। स्वासथ्य विभाग की ओर से 808 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए जा चुके है। इनमें 18 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। बाकी 790 में से तीन सैंपल को छोड़ सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। पॉजिटिव पाए गए तीन सैंपल जमातियों के थे।
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि रविवार को विभाग की ओर से 14 सैंपल जांच के लिए लिए गए। जिनमें नौ सैंपल रोहतक पीजीआई भेजे गए और पांच सैंपल रैपिड किट द्वारा लिए। जिनकी रिपोर्ट नगेटिव आयी है वहीं विभाग की ओर से पीजीआई रोहतक भेजे गए सैंपल में से 18 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने बताया कि सामान्य अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में 12 व्यक्तियों को रखा गया है। अभी तक विभाग द्वारा 808 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके है। अभी तक 404 ऐसे व्यक्ति है जिनका 28 दिन का निगरानी समय पूरा हो चुका है।
सिविल सर्जन ने जिले वासियों से यह आह्वान किया कि वे घबराये नहीं और सामुदायिक दूरी का ध्यान रखे। जहां तक जरूरी न हो घर से न निकले। अफवाहों पर ध्यान न दें।