फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pet and abandoned dogs must get anti-rabies vaccine: Deputy Director

पालतू व लावारिस कुत्तों को एंटी रेबीज टीका जरूर लगवाएं : उप निदेशक

Tue, 11 Feb 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pet and abandoned dogs must get anti-rabies vaccine: Deputy Director
शिविर में एंटी रेबीज टीकाकरण की जानकारी देते उप निदेशक डॉ. रविन्द्र सहरावत। 
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 20 मरीज ऐसे आ रहे हैं जो कुते, बंदर व बिल्ली के काटने पर एआरवी लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं जानवरों के काटने से मानव शरीर पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े, इसके लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने भी मुहिम शुरू की है। मुहिम के तहत पालतू और लावारिस कुत्तों तो निशुल्क एंटी रेबीज का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप निदेशक डॉ. रविंद्र सहरावत ने बताया कि पालतू व लावारिस कुत्तों को एंटी रेबीज टीका जरूर लगवाएं। एंटी रेबीज के टीकाकरण व सामान्य जांच के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय में शिविर का आयोजन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेबीज एक ऐसी बीमारी है। रेबीज इंसान व जानवर दोनों की मौत का कारण बन सकती है। इस कारण एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर लगाया गया है। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर इस अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा, ताकि रेबीज को फैलने से रोका जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में बढ़ रहे एआरवी लगवाने वाले मरीजों की संख्या
शहर के जिला नागरिक अस्पताल में एआरवी लगवाने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में 150 मरीज ऐसे पहुंचे हैं, जो कुत्ते व बंदर के काटने पर अस्पताल में चिकित्सक की सलाह के अनुसार एआरवी लगवा रहे हैं। बता दें कि जानवर के काटने पर किसी प्रकार का प्रभाव मानव शरीर पर न पड़े, इसके लिए चिकित्सक द्वारा मरीजों को एआरवी लगवाने की सलाह दी जाती है। शहर में भी कुत्तो व बंदरों का उत्पात बढ़ा हुआ है। शहर के नेहरू पार्क, विश्वविद्यालय, बस स्टैंड परिसर, आवासीय इलाकों व रेलवे स्टेशन पर बंदरों की संख्या खुले में घूमते रहते हैं।


सरकारी अस्पतालों में 100 रुपये में लगता है एआरवी
जिले के सरकारी अस्पतालों में एआरवी 100 रुपये में लगाया जा रहा है। वहीं बीपीएल कार्ड धारकों के लिए यह सुविधा निशुल्क है। किसी भी प्रकार के जानवर के काटने पर अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर चिकित्सक से परामर्श कर एआरवी लगवाया जा सकता है। इसके साथ ही अवकाश के दिन भी ये सुविधा जारी रहती है। अस्पताल में अवकाश के दिन ये टीका इमरजेंसी में लगाने की सुविधा है। एआरवी मरीज की स्थिति के अनुसार लगता है। मरीज को एआरवी लगाने के लिए तीन से पांच बार बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed