{"_id":"64f2f397f9c64e871c02b2a4","slug":"person-kidnapped-due-to-rivalry-in-bhiwani-seeing-opportunity-victim-ran-away-and-saved-his-life-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: रंजिश के चलते व्यक्ति का किया अपहरण, मौका देख पीड़ित ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: रंजिश के चलते व्यक्ति का किया अपहरण, मौका देख पीड़ित ने भागकर बचाई जान
Sat, 02 Sep 2023 02:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:04 PM IST
सार
भिवानी में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। लूट, हत्या अपहरण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में व्यक्ति के अपहरण का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भिवानी में रंजिश के चलते भिवानी रेलवे जंक्शन के बाहर से एक व्यक्ति को स्विफ्ट सवार कुछ युवक अपहरण करके ले गए। बदमाशों ने व्यक्ति के साथ मारपीट की, तलवार और पिस्तौल दिखाकर मारने की धमकी दी। गनीमत यह रही कि पीड़ित मौका देखकर महम गेट पर गाड़ी से भागकर अपनी जान बचाई। इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयान दर्ज किए और चार आरोपियों को नामजद करके अपहरण, आर्म्स एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत शहर पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में जीतू वाला जोहड़ निवासी सोहन ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब आठ बजे वह रेलवे स्टेशन के बाहर टिकट घर की दुकान के पास अपने कुछ दोस्तों के साथ कुर्सी पर बैठा था। रात करीब नौ बजे सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी में कुछ युवक आए। गाड़ी में से सेवानगर निवासी राजन व बृजवासी कॉलोनी निवासी वीरपाल नीचे उतरकर आए। राजन अपने हाथ में तलवार लिए हुआ था और उसे मारने की धमकी दी। वह दोनों को देखकर स्टेशन के गेट की तरफ भागा।
विज्ञापन
भागते समय वह गिर गया। राजन, वीरपाल, मोहित और मोनू उसे गाड़ी में बैठाकर महम सड़क मार्ग की तरफ ले गए। खेत के साइड में गाड़ी रोककर उसके साथ मारपीट और उसे गाड़ी में पिस्तौल दिखाकर मारने की धमकी दी। इसके बाद उक्त बदमाश उसे सिरसा ले जाकर मारने की बात कहने लगे और उसे गाड़ी में बैठकार महम गेट की तरफ आए। महम गेट पर बदमाशों की गाड़ी के आगे अन्य गाड़ी रूकने के कारण वह मौका देखकर खिड़की खोलकर भाग गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उसका आरोपियों के साथ पुराने झगड़े में केस चल रहा है। इसी रंजिश के चलते उक्त बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, इस मामले में शहर पुलिस थाना ने चारों आरोपियों को नामजद करके संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है। संवाद