फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People will hand over power to BJP for the third time due to public welfare works: Dhankhar

जनकल्याण के कार्यों की बदौलत तीसरी बार भाजपा को ही सत्ता सौंपेगी जनता: धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
People will hand over power to BJP for the third time due to public welfare works: Dhankhar
पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ साथ में विध? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने दावा किया है कि भाजपा प्रदेश में तीसरी बार भी चुनाव जीतकर जनता की सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव की तैयारी भी कर चुकी है और जनकल्याण के कार्यों के कारण निकाय चुनाव में भी जनता भाजपा को ही जिताएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को पंचायत भवन में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने पर 26 मई को एक दिन का महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक बूथ पर 100 परिवारों से संपर्क साधा जाएगा और भाजपा द्वारा लागू की गई योजनाओं की पत्रिका उन तक पहुंचाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने बूथ को मजबूत करें, ताकि एक बार फिर से भाजपा को केंद्र व प्रदेश में जीत दिलवाई जा सकें। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि चुनाव की दृष्टि के मद्देनजर 27 व 28 मई को हिसार में प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यकर्ताओं को चुनाव के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। धनखड़ ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने पिछलेे आठ वर्षों के दौरान सर्वाधिक रोजगार देने का कार्य किया है। भाजपा ने न सिर्फ योग्य उम्मीदवारों को नौकरी दी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार की ओर बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। जिससे लोग स्वरोजगार अपनाकर एक नौकरी से ज्यादा कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्किल इंडिया के तहत ट्रेनिंग, अंत्योदय मेले लगाने के साथ पूंजी तक भी उपलब्ध करवाने की योजनाएं लागू की है, जिसका फायदा जमीनी स्तर तक लोगों को मिला है। धनखड़ ने युवाओं से आह्वान किया कि युवा सिर्फ सरकारी नौकरी की तलाश में न रहे, क्योंकि सरकारी नौकरी की एक सीमा होती है, लेकिन स्वरोजगार अपनाकर युवा स्वयं तथा प्रदेश की तरक्की में भी योगदान दे सकते हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर धनखड़ ने कहा कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार से प्रदेश मुक्त हुआ है। सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए अनेक कठोर नियम बनाए हैं, जिनका कड़ाई से पालन भी किया जा रहा है। फसलों के मुद्दे पर धनखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार पहली ऐसी सरकार है, जिसने किसान के हितों के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। भाजपा ने 50 प्रतिशत लाभ के साथ फसलों के दाम दिए हैं। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए धनखड़ ने उम्मीद जताई कि एक दो दिन में ही निकाय चुनाव की तिथि घोषित हो सकती है। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा आज देश मोदी के नेतृत्व में नए आयाम स्थापित कर रहा है। समाज में बैठे अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है।
विज्ञापन

यहां हुईं जनसभाएं
बैठक के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में 22 चाय के कार्यक्रम हुए जो जनसभाओं में बदल गए। ठाकुर विक्रम सिंह, वीरेंद्र कौशिक, मीना परमार, ओमबीर सिंह, इंद्र तिगड़ानिया, मोक्ष कक्कड़, राजबाला श्योराण, रोहताश चौहान, जोगेंद्र सरोहा, सज्जन खानगवाल, धीरज सैनी, प्रिया असीजा, राजेश शर्मा बंटी, बिशंबर अरोड़ा, शिवराज बागड़ी, अंकुर कौशिक, संजय तंवर कार्यकर्ताओं की जनसभाएं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों में बिशंबर वाल्मीकि, जिला प्रभारी मनीष मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, युवा आयोग चेयरमैन मुकेश गौड़, जवाहर सैनी, गौतम सरदाना, शशि परमार, वरुण श्योराण, बृजपाल सिंह तंवर, हर्षवर्धन मान, नंद राम धानिया, संदीप श्योराण, डीएम मनोहर, रविंद्र मंढोली, राजेश संकरोड़िया, विनोद चावला, हर्षदीप, सुभाष तंवर, मुकेश रहेजा, संजय दुआ, धीरज सैनी, बबीता तंवर, एडवोकेट दीपक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।

पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed