{"_id":"66118ca5e4c818433103b5fb","slug":"people-were-motivated-to-vote-by-running-a-voter-awareness-campaign-under-the-leadership-of-sdm-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-115660-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एसडीएम के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को किया मतदान के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एसडीएम के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को किया मतदान के लिए प्रेरित
Sat, 06 Apr 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
लोहारू में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को रवाना करते हुए बीईओ विजय प्रभा। स्कूल
लोहारू। एसडीएम अमित कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा के मार्गदर्शन में शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोहारू के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित आसपास के गांवों के विद्यालयों में जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके तहत युवाओं को आगामी चुनावों में अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
स्वीप अभियान के तहत खंड के गांव बिसलवास, बारवास, बड़दु चैना तथा बुढ़ेड़ा के सरकारी विद्यालयों में संबंधित प्राचार्य की अध्यक्षता में चलाए गए इस अभियान के लिए युवाओं को मतदान का महत्व बताया गया। इस दौरान उन्हें आगामी 25 मई को लोकसभा मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए जागरूक किया गया। स्वीप अभियान के अध्यापकों और नॉन टीचिंग स्टाफ व स्कूली बच्चों ने मतदान के महत्व के बारे में अवगत करवाया।
स्कूली बच्चों ने अपने अभिभावकों व आस पड़ोस के सभी नौजवान, पुरुष, महिलाओं, बुजुर्गों, रिश्तेदारों को मतदान के लिए प्रेरित कर मतदान प्रक्रिया में भागीदार बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि 25 मई को लोकसभा आम चुनाव है, इसे त्योहार की तरह मनाएं। इसलिए हम सबका कर्तव्य और भी अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान प्रणाली एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें सभी लोगों को समान रूप से भाग लेना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
साइकिल रैली निकाल मतदान के प्रति किया जागरूक
मॉडल संस्कृति स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने साइकिल रैली निकाली। इसे बीईओ विजय प्रभा ने रवाना किया। प्राचार्य राजीव आर्य, कमल शर्मा, महेश कुमार आदि ने महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने कमल शर्मा विज्ञान अध्यापक के साथ लघु नाटिका व रागनी के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इस मौके पर मुकेश धानिया, मौलिक मुख्याध्यापक जगवीर सिंह, नीरज, रचना, रेणु, अनिल कटारिया, सोमबीर शास्त्री, उमेद, ऋतु, राजेश, बबीता, विद्याधर, ईश्वर सिंह सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।