फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People wandering to get a property ID, the chair of employees and officers in the office is vacant

प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए भटक रहे लोग, नप कार्यालय में कर्मचारियों व अधिकारियों की कुर्सी खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
People wandering to get a property ID, the chair of employees and officers in the office is vacant
भिवानी। नगर परिषद चुनावी माहौल के बीच लोग अपने कार्यों के लिए नगर परिषद कार्यालय में पहुंच रहे हैं, मगर उन्हें सीट पर न तो कर्मचारी मिल रहे हैं और न अधिकारी। चुनावी माहौल में अधिकारी बैठकों में व्यस्त हैं तो लोग अपने कार्यों के लिए चक्कर लगा लगाकर पस्त हो गए हैं। सोमवार को भी नप कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के लिए काफी लोग पहुंचे, मगर काफी देर तक इधर-उधर भटकने के बाद इन लोगों को निराश ही घर लौटना पड़ा। कुछ आक्रोशित लोगों ने तो नप गेट के बाहर ही नारेबाजी कर अधिकारियों व कर्मचारियों पर काम नहीं करने के आरोप लगा डाले। वहीं पोर्टल ठप होने की वजह से भी प्रॉपर्टी नो ड्यूज के दर्जनों मामले अटक कर रह गए।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद में शहरी दायरे में 75 हजार से अधिक प्रॉपर्टी की यूनिक आईडी बनी हुई हैं। इनमें से कोई भी प्रॉपर्टी की खरीद या फिर बिक्री करनी है तो उसके लिए नो ड्यूज जरूरी है। इसे पाने के लिए लोग नगर परिषद कार्यालयों के चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। फिलहाल कई दिनों से पोर्टल भी ठप पड़ा है, जिसकी वजह से स्थिति और भी बिगड़ गई हैं। इसी बीच चुनावी माहौल भी गर्म है और नप कर्मचारी और अधिकारी अपनी सीट छोड़कर इन्हीं गतिविधियों में सिमटकर रह गए हैं। लोग नप कार्यालय में पहुंच रहे हैं उन्हें कुर्सी खाली ही मिलती है। जिसकी वजह से वे काफी देर इधर उधर पूछताछ कर वापस ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कराने के लिए दो बार लगा चुके हाजिरी, अटका काम
दो बार प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री के लिए तहसील कार्यालय में हाजिरी लगवा चुका हूं, लेकिन अभी तक पीआईडी नो ड्यूज नहीं मिला है, इसी वजह से रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। दो माह से चक्कर लगा रहा हूं। अभी तक काम नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेश, सराय चौपटा क्षेत्रवासी
फोटो:05
पीआईडी नोड्यूज के लिए ऑनलाइन सभी दस्तावेज जमा करा चुका हूं। इसके बावजूद दो माह से चक्कर लगा रहा हूं। कभी अधिकारी नहीं होते तो कभी कर्मचारी सीट पर नहीं मिलता। कोई आपत्ति भी नहीं लगी है न ही नो ड्यूज मिला है। यहां आते आते परेशान हो चुका हूं।
-ओमप्रकाश, बैंक कॉलोनी वासी।
फोटो:06
प्लाट का बयाना कर चुका हूं, पीआईडी नो ड्यूज नहीं मिलने की वजह से रजिस्ट्री नहीं हो रही है, कई दिनों ये यहां चक्कर लगा रहा हूं। कभी पोर्टल बंद बताया जाता है तो कभी कर्मचारी नहीं होने की बात कही जा रही है। अगर नो ड्यूज नहीं मिला तो पेनल्टी लग जाएगी।
-आनंद कुमार, विद्यानगर वासी।
फोटो: 07
सौ गज के प्लाट बेचने के लिए भी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। यहां अधिकारी व कर्मचारी गायब हैं, कोई काम करने वाला नहीं। कोई सुनने वाला नहीं। हम यहां दो महीने से चक्कर लगा रहे हैं। अभी तक पीआईडी नो ड्यूज नहीं मिला है। इसकी वजह से न प्लॉट बिक रहा है न पैसे मिले हैं। गर्मी में कार्यालय के चक्कर लगा लगा थक चुके हैं।

-आशानंद कौशिक, पटेल नगर निवासी।
फोटो:08
वर्जन
पीआईडी नो ड्यूज सर्टिफिकेट के सभी लंबित मामले तीन दिन में निपटा दिए जाएंगे। पोर्टल बंद होने की वजह से थोड़ी परेशानी आ रही थी। जिन आवेदनों पर कोई आपत्ति नहीं है, उन सभी का निपटान किया जाएगा।
-आबिद हुसैन, जेई नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed