फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People upset over irregularities in road and footpath construction work worth Rs 57 lakh in auto market

Bhiwani News: ऑटो मार्केट में 57 लाख से सड़क और फुटपाथ निर्माण कार्य में अनियमितता पर बिफरे लोग

Tue, 02 Apr 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 02 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
People upset over irregularities in road and footpath construction work worth Rs 57 lakh in auto market
भिवानी। ऑटो मार्केट में 57 लाख रुपये के बजट से बन रही सड़क और फुटपाथ कार्य में अनियमितता को लेकर लोग बिफर गए। मामले की जानकारी क्षेत्र के वार्ड पार्षदों को लगी। इसके बाद वार्ड पार्षद सुभाष तंवर और पार्षद संदीप यादव ऑटो मार्केट में चल रहे सड़क और फुटपाथ कार्य के निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

पार्षदों ने निर्माण सामग्री भी जांची। इस दौरान पार्षद सुभाष तंवर ने कहा कि निर्माण सामग्री में किसी तरह की कोई कोताही व ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। अगर ठेकेदार ने लापरवाही बरती तो उनकी शिकायत तत्काल सीएम कार्यालय में की जाएगी। इस दौरान पार्षद सुभाष तंवर ने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर निर्माण सामग्री के नमूने भी देखे और खुद के अलावा क्षेत्र के लोगों से समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने को कहा। इसके साथ उन्होंने ठेकेदार को पानी की निकासी के लिए रोड जाली लगाने की भी बात कही ताकि बारिश व घरों से निकलने वाले पानी की सही ढंग से निकासी हो सके। उन्होंने बताया कि उक्त निर्माण कार्य किसी एक का न हो कर सभी क्षेत्र के लोगों का है। निर्माण कार्य में प्रयोग हो रही निर्माण सामग्री की जांच का जिम्मा सभी लोगों का है।
विज्ञापन

फुटपाथ का लेवल सही न होने की थी शिकायत
ऑटो मार्केट में बन रहे फुटपाथ का लेवल सही नहीं था। इसकी शिकायत क्षेत्र व ऑटो मार्केट के लोगों ने की थी। शिकायत के बाद पार्षद सुभाष तंवर व पार्षद संदीप यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने ठेकेदार को बुलाया। साथ ही उससे फुटपाथों का लेवल की जांच करवाए जाने की कही। इस पर ठेकेदार ने फुटपाथों का लेवल सही करने और किसी तरह की अनियमितता न होने देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ सोनू गुर्जर, सुनील जांगड़ा, जोगेंद्र सिंह, राकेश पंवार, सुनील सांगवान, हेमंत शर्मा, देवेंद्र चावला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed