फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People suffocating in 20 colonies from dumping yard on Dadri Road

दादरी रोड पर डंपिंग यार्ड से 20 कॉलोनियों में घुट रहा लोगों का दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
People suffocating in 20 colonies from dumping yard on Dadri Road
भिवानी। दादरी रोड पर डंपिंग यार्ड पर पूरे शहर का कूड़ा कचरा डाला जाता है। इस कारण आसपास की करीब 20 कॉलोनियों के लोगों का दम घुट रहा है। खुले में कूड़ा डालने और कूड़े को आग लगाने से प्रदूषण का खतरा भी बढ़ रहा है। डंपिंग यार्ड को यहां से स्थानांतरित किए जाने की भी मांग अब मुखर हो रही है। इसी को लेकर बुधवार को वार्ड नंबर 17 के लोगों ने उपायुक्त को भी मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर में वार्ड नंबर 17 के निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि सुभाष तंवर, पवन शर्मा, राजेश, बबीता ने बताया कि दादरी रोड पर डंपिंग यार्ड में खुले में कचरा काफी सालों से डाला जा रहा है। इस वजह से शहर के उत्तम नगर, डाबर कॉलोनी, हालुवास गेट, महताबदास की ढाणी, नई अनाज मंडी सहित आसपास की करीब 20 कॉलोनियों के लोगों का डंपिंग यार्ड की बदबू और लगातार कूड़ा जलने से उठने वाले धुएं से दम घुट रहा है। वहीं हवा में भी प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपकर डंपिंग यार्ड यहां से हटाए जाने और इसे किसी दूसरी जगह लगाए जाने की मांग की है। इस संबंध में उपायुक्त को भी लिखित में मांग पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed