फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People's lives are being played with: Hooda

लोगों की जान से खेला जा रहा है : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
People's lives are being played with: Hooda
31 फोटो पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डाडम खनन पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि डाडम खनन क्षेत्र में डेथ प्वाइंट पर काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे डाडम में घटनास्थल पर पहुंचे और खनन क्षेत्र का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा के हादसे में 5 लोगों की जान गई है, यह दु:खद है। यहां के लोग बता रहे हैं कि खनन ठीक ढंग से नहीं हुआ। इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनको जरूर सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि खनन के कुछ नियम होते हैं, पहाड़ में किए गए खनन में 90 के कोण का एंगल बता रहा है कि नियमों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने केंद्र से गाजियाबाद व स्थानीय अधिकारियों के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि अधिकारी भी इस मामले में मान रहे हैं कि अवैध खनन हो रहा है, जो भी अवैध खनन करवा रहा है, उसे सजा अवश्य मिलनी चाहिए। यहां खतरों के साथ खेला जा रहा है। मामले की हाइकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से जांच करवानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अफसरों को भी यहां अवैध खनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साइटों पर किया निरीक्षण
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने जाना कि हादसा कैसे हुआ। ग्रामीणों से भी बातचीत की। ग्रामीणों द्वारा पहाड़ की गहराई तक खोदे जाने की बात कहे जाने पर उन्होंने कहा कि वहां भी जाऊंगा। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ज्यादा गहराई की शिकायत वाली साइट पर भी पहुंचे और वहां भी जायजा लिया।
ग्रामीण, क्रशर एसोशिएशन व सीटू ने सौंपा ज्ञापन
गांव डाडम के ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अरावली क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन, बाबा मुंगीपा के प्राचीन मंदिर को तोड़े जाने और डाडम पंचायत का बकाया दस प्रतिशत हिस्सा जो ब्याज के साथ करीब 30 करोड़ बनता है उसको दिलवाए जाने की मांग की।
क्रशर एसोसिएशन के द्वारा ज्ञापन सौंपकर पूर्व मुख्यमंत्री से मांग की गई कि खनन कार्य सुचारु रूप से चलाए जाने में मदद करें, ताकि यहां बेरोजगारी को बढ़ावा नहीं मिले और रोजगार को बचाया जा सके। सीटू ने डाडम पहाड़ी हादसे की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाने, पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और हादसे के दोषियों को सजा दिलवाने व जनहित खनन नीति लागू करवाने की मांग पूर्व मुख्यमंत्री से की।
ग्रामीण बोले - अवैध खनन किया जा रहा
ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री के सामने मामले को पुरजोर तरीके से उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां किस तरह से रजवाहे को तोड़ दिया गया है। बाबा मुंगीपा मंदिर के प्राचीन मंदिर को तोड़ने का ही नतीजा है कि हादसा हुआ है। ग्रामीण ने बताया कि यहां मनमर्जी चलती है, किसी व्यक्ति को भी इस क्षेत्र घुसने नहीं दिया जाता। गलती से यहां कोई आ जाता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है।

अरावली क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। बूंदाबांदी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करीबन ढाई बजे डाडम पहाड़ी में पहुंचे। जहां ग्रामीणों की बातें सुनने के अलावा उन्होंने घटनास्थल और दूसरी साइटों का भी जायजा लिया। इस मौके पर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा, पूर्व विधायक बीबी बतरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव संदीप तंवर, पूर्व जिला पार्षद एडवोकेट सत्यवान श्योराण, बार एसोसिएशन के प्रधान पवन ढाका आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed