फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   People of ward number eight forced to drink dirty water

Bhiwani News: गंदा पानी पीने को मजबूर वार्ड नंबर आठ के लोग

Wed, 13 Mar 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 13 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
People of ward number eight forced to drink dirty water
बवानीखेड़ा। मंगलवार को कस्बे के वार्ड नंबर आठ से वार्डवासी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पहुंचे। वार्डवासियों ने गंदे पानी की सप्लाई दिए जाने और बंद सीवरेज लाइन नहीं खोलने पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिकायत करने पहुंची महिला रामकौर, बिमला, भतेरी, मीना व निवर्तमान नगरपालिका चेयरमैन रमेश काजल, निवर्तमान पार्षद हिम्मत सिंह तंवर ने बताया कि पिछले लंबे समय से कस्बे के वार्ड नंबर 8 में सीवरेज लाइन बंद पड़ी है। इसके कारण सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में व्यर्थ बह रहा। वहीं दूसरी तरफ पीने के पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने से सीवर का गंदा पानी रिस-रिस कर सप्लाई के साथ घरों तक पहुंच रहा है। इसके कारण क्षेत्र को लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यालय शिकायत करने पहुंची महिलाएं गंदा पानी बोतलों में भरकर अपने साथ लेकर आई। इसे विभाग को दिखाकर विरोध जताया और जेई को शिकायत सौंपी। पार्षद हिम्मत सिंह ने बताया कि वार्ड के ज्यादातर घरों का लेवल गली के बराबर है। इसके कारण गली में जमा सीवरेज का बंद पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है। वह कई बार विभाग को समस्या से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें वार्ड नं आठ में सीवरेज लाइन बंद होने और सप्लाई के जरिए घरों तक गंदा पानी पहुंचने की शिकायत मिली है। विभाग के कर्मचारियों को बोलकर जल्द इस समस्या को ठीक करवा दिया जाएगा।

सचिन कौशिक, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article