{"_id":"658c5d452f02b2e15f00bbc6","slug":"payment-approval-and-finance-committee-meeting-held-in-city-council-office-ruckus-over-the-draft-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-10858-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नगर परिषद कार्यालय में हुई पेमेंट अप्रूवल व फाइनेंस कमेटी की बैठक, मसौदे को लेकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नगर परिषद कार्यालय में हुई पेमेंट अप्रूवल व फाइनेंस कमेटी की बैठक, मसौदे को लेकर हुआ हंगामा
Wed, 27 Dec 2023 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
भिवानी।
रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को हाउस की बैठक हुई। बैठक में पेमेंट अप्रूवल और फाइनेंस कमेटी से जुड़े मुद्दों पर पार्षदों के साथ चर्चा की गई। पेमेंट अप्रूवल कमेटी में तो नगर परिषद अधिकारियों ने विकास कार्याें से जुड़े करीब दो करोड़ के लंबित बिलों के भुगतान पर सहमति जता दी, लेकिन गली निर्माण के टेंडरों को लेकर रखे गए मसौदों को देखकर पार्षद बिफर गए।
पार्षदों ने नाराज पार्षदों ने इसका विरोध दर्ज कराते हुए बैठक के बीच में ही वाक आउट कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को फिर से बैठक बुलाने का निर्णय हुआ। इसमें मसौदों को दुरुस्त कर फिर से रखा जाएगा। नगर परिषद की बैठक में पार्षदों की ओर से गली निर्माण के मसौदों पर चर्चा शुरू की गई। डीएमसी अनुपमा अंजलि ने बैठक में जिन गली निर्माण के मसौदों को पार्षदों के समक्ष रखा। उन्हें देखकर नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने सवाल खड़े कर दिए। जिस पर पार्षदों ने भी इसके विरोध में अपने सुर मुखर किए।
बैठक में पार्षदों की तरफ से यह आपत्ति जताई गई कि पार्षदों ने जिन गलियों के निर्माण का मसौदा अधिकारियों को दिया था, बैठक के अंदर उन गलियों के निर्माण का कोई जिक्र तक नहीं है। वहीं डीएमसी की तरफ से बैठक में आठ गली निर्माण के एजेंड़े शामिल किए जगए। जिन पर हस्ताक्षर करने से पार्षदों ने साफ इन्कार कर दिया। वहीं बैठक में अधिकारियों के साथ भी खूब तू तड़ाक हुआ। बैठक में शामिल पार्षदों ने कहा कि उनके इलाके की काफी गलियां कच्ची हैं, जिनके काफी समय पहले ही एजेंड़े दिए गए थे, मगर इन गलियों को प्राथमिकता के आधार पर बनाने के अलावा प्रशासन राजनीतिक दबाव के चलते चहेतों की गलियों के निर्माण को ही एजेंड़े में मनमर्जी से शामिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
हम तय करेंगे कौन सी गली बनेगी और कौन सा काम होगा
नगर परिषद में बुधवार को हुई बैठक काफी गर्मागर्मी रही। चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सहित अन्य पार्षदों ने डीएमसी के बैठक में रखे गए एजेंड़ों पर स्पष्ट किया कि वे हस्ताक्षर अपनी सहमति नहीं जताएंगे। इसी के साथ पार्षदों ने अधिकारियों के समक्ष यह भी तय कर दिया कि हम तय करेंगे कि कौन सी गली बनेंगी और कौन से काम होंगे। यहां की सरकार हम हैं। इसी को लेकर बैठक में काफी देर हंगामा भी हुआ और पार्षदों ने आक्रामक तेवर अधिकारियों पर अपनाएं। इसके बाद बैठक के बीच में ही पार्षदों का वाक आउट हो गया। पार्षदों की ओर से अधिकारियों को यह तक कहा कि कि अगर आपको ही काम करना है तो पार्षदों के बिना करके दिखाओ। इस पर अधिकारियों को भी इस बात का अहसास हो गया कि हाउस की बैठक में बिना पार्षदों की सहमति के कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं हो सकता।
हाउस की बैठक में रखे गए एजेंड़े दुरुस्त नहीं थे, जिनको लेकर पार्षदों ने बैठक में नाराजगी जताई। बैठक में यह भी तय हुआ कि जिन गलियों को प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाना है उनके एजेंड़े ही पूरे नहीं किए गए थे। अब शुक्रवार को दोबारा से बैठक बुलाई है। इसमें शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी। सभी पार्षदों की सहमति से एजेंडे पास किए जाएंगे।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
बैठक में अधिकारियों ने अपनी मनमर्जी से ही गली निर्माण व विकास के एजेंड़े शामिल कर दिए। जबकि हाउस की बैठक का मैसेज पार्षदों के व्हाट्सएप पर भेजा गया। आगे से बैठक बुलाने पर दो दिन पहले पार्षदों को एजेड़ों की सूचना देने और पार्षदों द्वारा दिए गए मसौदों पर चर्चा कराए जाने की मांग रखी गई है। जब तक अधिकारी पार्षदों के कार्यों को प्राथमिकता नहीं देंगे तब तक कमेटी किसी भी मसौदे पर हस्ताक्षर नहीं करेगी। बुधवार की बैठक में पार्षदों ने अधिकारियों द्वारा मनमर्जी से एजेंड़े पास कराए जाने को लेकर वाॅकआउट किया है।
- अंकुर कौशिक, पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य, नगर परिषद भिवानी।