फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patriotism will resonate in the Tiranga Yatra, the event will be held from Nehru Park to Lohad Bazaar

Bhiwani News: तिरंगा यात्रा में गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, नेहरू पार्क से लोहड़ बाजार तक होगा आयोजन

Sun, 10 Aug 2025 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 10 Aug 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Patriotism will resonate in the Tiranga Yatra, the event will be held from Nehru Park to Lohad Bazaar
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शहीदों के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई आज शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा नेहरू पार्क स्थित शहीद स्थल से सुबह 9 बजे शुरू होकर विभिन्न मुख्य चौराहों व बाजारों से गुजरते हुए लोहड़ बाजार में संपन्न होगी।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ करेंगे जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के संकल्प को मजबूत करेगा।
विज्ञापन

कौशिक ने कहा कि भारतीय तिरंगा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय ध्वज है जिसमें तीन रंग और अशोक चक्र देश की विविधता, त्याग, सुचिता और प्रगति का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि ध्वज का केसरिया रंग त्याग और तपस्या का प्रतीक है जिसे सर्वोपरि स्थान मिला है। मध्य में स्थित सफेद रंग सुचिता का प्रतीक है जबकि हरा रंग खुशहाली को दर्शाता है। ध्वज के केंद्र में अंकित नीले रंग का 24 आरे वाला अशोक चक्र यह संदेश देता है कि जीवन चक्र कभी रुकना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed