फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patients with fever and cough are increasing in government and private hospitals.

Bhiwani News: सरकारी व निजी अस्पतालों में बढ़ रहे बुखार व खांसी के मरीज

Fri, 14 Feb 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 14 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Patients with fever and cough are increasing in government and private hospitals.
नागरिक अस्पताल में चिकित्स​क कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। 
भिवानी। शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों में वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसम में आए बदलाव के बाद खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। नागरिक अस्पताल में स्थित बाल रोग व सामान्य रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी ओपीडी में दोपहर तक मरीजों की संख्या 453 का आंकड़ा पार कर चुकी थी। ओपीडी में आने वाले मरीजों में ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से ग्रस्त हैं। बुखार लोगों को तीन से चार दिन परेशान कर रहा है। इसके अलावा गले में दर्द के मरीज भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों व बुजुर्गों में समस्या ज्यादा देखी जा रही है। चिकित्सकों ने मरीजों को मौसम में बदलाव के समय विशेष रूप से स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है। मौसम में बदलाव के समय खान पान का विशेष ध्यान रखें। समय पर दवा लेकर वायरल को ठीक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के समय मरीजों में खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण देखे जा रहे हैं। ऐसे मौसम में लोगों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अस्पताल में आने वाले ज्यादातर मरीज बुखार व खांसी से ग्रस्त हैं। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। दवा से दो से तीन दिन में मरीजों को आराम हो जाता है।
- डॉ. यतिन गुप्ता, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article