{"_id":"6af5f66053cd72bf85029b66","slug":"patients-with-difficulty-breathing-coughing-chest-tightness-and-eye-irritation-increased-due-to-toxic-air-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159930-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जहरीली हवा से सांस लेना मुश्किल, खांसी, सीने में जकड़न और आंखों में जलन के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जहरीली हवा से सांस लेना मुश्किल, खांसी, सीने में जकड़न और आंखों में जलन के मरीज बढ़े
Thu, 12 Nov 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
गांव दांग खुर्द के खेतों में छाई धुंध। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण का लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। अस्पतालों में सांस और आंखों की परेशानी के मरीज बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष चिकित्सकीय सलाह जारी की है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से 350 के खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। हालांकि, वीरवार को यह 290 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है। हवा में मौजूद पीएम 2.5, पीएम 10, सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे हानिकारक प्रदूषक सांस के जरिये शरीर में पहुंचकर फेफड़ों सहित विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से जीवन प्रत्याशा में 10 से 15 साल तक की कमी आने का खतरा है।
उन्होंने बताया कि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों, 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और अस्थमा, सीओपीडी व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को प्रदूषण से सबसे अधिक खतरा है। ऐसे लोगों को विशेष रूप से घरों के भीतर रहने और प्रदूषित हवा के सीधे संपर्क से बचने की सलाह दी गई है। कम दृश्यता और खराब वायु गुणवत्ता के कारण सुबह-शाम खुले में टहलने तथा भारी शारीरिक व्यायाम से भी बचने को कहा गया है।
विज्ञापन
सीएमओ के अनुसार शारीरिक गतिविधि के दौरान सांस लेने की गति बढ़ने से प्रदूषित कण फेफड़ों में गहराई तक पहुंच सकते हैं जिससे सांस संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। भिवानी के अस्पतालों में आंखों में जलन, लगातार खांसी, सीने में जकड़न और सांस लेने में गंभीर तकलीफ की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आपातकालीन विभाग में भर्ती होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी दर्ज की गई है।
डॉ. शांडिल्य ने बताया कि वायु प्रदूषण का दुष्प्रभाव केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं है बल्कि पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों और पूरे पारिस्थितिक तंत्र को भी नुकसान पहुंच रहा है। यह पर्यावरण संकट किसी एक कारक का परिणाम नहीं, बल्कि मानवीय गतिविधियों का दुष्परिणाम है, जिसका असर अब आम जनजीवन पर दिखाई दे रहा है।
कचरा-पराली न जलाएं, सड़कों पर करें पानी का छिड़काव
सीएमओ ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कचरे को खुले में जलाने के बजाय उसका उचित निस्तारण करें और पराली जलाने जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाएं। सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव करें ताकि वातावरण में धूल के कणों का फैलाव कम किया जा सके।