फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patients suffering from sore throat increase due to change in weather

Bhiwani News: मौसम में बदलाव से बढ़े गले में खराश के मरीज

Thu, 20 Feb 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from sore throat increase due to change in weather
नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। 
भिवानी। मौसम में बदलाव से गले में खराश व खांसी, जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल स्थित ओपीडी में प्रतिदिन 80 से 90 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं, जो गले में खराश से ग्रस्त हैं। इसके अलावा बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। वहीं जिले का मौसम तेजी से बदल रहा है। बुधवार रात को जिले में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

वीरवार को दोपहर का अधिकतम तापमान 23.0 व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। पिछले तीन चार दिन में गले में खराश के मरीज बढ़े हैं। पहले इस तरह के मरीज ओपीडी में 35 से 40 आते थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 80 से 90 हो गई है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक ने बताया कि वायरल संक्रमण के कारण गले में सूजन और जलन की समस्या बनती है। इस मौसम में गले में खराश व एलर्जी होने की आशंका रहती है। इस मौसम में बच्चे व बुजुर्गों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले में संक्रमण के लक्षण

गले में दर्द होना।
गले में खुजली व जलन होना।

सूजन और खराश होना।

सूखी खांसी होना।
गले में कफ जमा होना।
बचाव :
ठंडे खाद्य व पेय पदार्थों का सेवन न करें।
ज्यादा देर तक या बार-बार पानी में भीगने से बचें।

गले में खराश होने पर गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करें।

वायरल की चपेट में आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें।

मौसम में बदलाव के साथ गले में खराश, बुखार,खांसी व जुकाम के मरीज आ रहे हैं। इस कारण ऐसे मौसम में मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चे व बुजुर्गों को विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है।
- डॉ. यतिन गुप्ता, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article