{"_id":"6755f3626f4e4967500e4304","slug":"patients-shivering-in-the-wards-cold-air-coming-from-broken-windows-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126870-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वार्डों में ठिठुर रहे मरीज, टूटी पड़ी खिड़कियों से आ रही ठंडी हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वार्डों में ठिठुर रहे मरीज, टूटी पड़ी खिड़कियों से आ रही ठंडी हवा
Mon, 09 Dec 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल के बाहर घूमतां बंदर।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के वार्डों में सर्द हवाओं के साथ ही मरीजों की ठिठुरन बढ़ गई है। दरअसल वार्डों में बाहरी तरफ की खिड़कियां टूटी पड़ी हैं। जिनके अंदर से सर्द हवाएं अंदर आ रही हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन नागरिक अस्पताल के मरम्मत कार्य का इंतजार कर रहा है। क्योंकि पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से अस्पताल में मरम्मत कार्य कराया जाना है। जिसकी प्रक्रिया भी चल रही है।
जिला नागरिक अस्पताल में दस वार्ड हैं। प्रथम तल पर बने वार्ड तीन से नौ वार्डों तक मरीजों को दाखिल किया जा रहा है। जबकि धरातल पर वार्ड एक पर नीकू और जच्चा वार्ड बना हुआ है। ऐसे में अस्पताल में दाखिल मरीज खिड़कियों के टूटे होने की वजह से बेड पर ही ठिठुरन से भर रहे हैं। हालांकि अस्पताल में मरीजों को जो कंबल मिल रहे हैं, उन्हें भी चूहों ने कुतर डाला है। जिसकी वजह से इनके अंदर असंख्य छेद हो चुके हैं। इतना ही नहीं अस्पताल परिसर में बंदरों का उत्पात भी बढ़ गया है। ऐसे में बंदर वार्डों के अंदर घुसकर टूटी खिड़कियों से मरीजों के खाने-पीने की चीजें भी उठाकर ले जाते हैं। वार्डों में घुसने वाले बंदर रोका टोकी पर काटने को भी दौड़ते हैं।
अस्पताल परिसर में बंदरों से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद को लिखा जा चुका है। अस्पताल परिसर में जो भी खामियां हैं उनके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दूर किया जाना है। इसकी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जल्द ही काम शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।