फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Passengers will now travel to comfortable seats with advance features and new look in roadways buses

रोडवेज बसों में अब एडवांस फीचर्स और नए लुक के साथ आरामदायक सीटों पर सफर करेंगे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Passengers will now travel to comfortable seats with advance features and new look in roadways buses
रोडवेज वर्कशाप में खड़ी नई बसें। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। रोडवेज बसों में एडवांस फीचर्स और नए लुक के साथ आरामदायक सीटों पर बैठकर मुसाफिर लंबी दूरी तक का सफर आराम से तय कर सकेंगे। एचआरईसी गुरुग्राम से चार बीएस-6 बसें भिवानी डिपो में पहुंची हैं। जिन्हें चंडीगढ़ और मथुरा तक लंबी दूरी के रूटों पर दौड़ाया जाएगा। इतना ही नहीं एक माह में डिपो को और दस नई बस मिलेंगी। जिनकी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। भिवानी डिपो को 30 नई बस अलॉट की गई हैं। नई बसों में 52 की बजाए 58 सीटें दी गई हैं। इसी के साथ बस चालक के आराम करने के लिए भी पीछे स्लीपर सीट दी गई है। नई बसों के बाद ग्रामीण रूटों पर भी यात्री सुविधाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन

भिवानी डिपो में 92 बसें रूटों पर दौड़ लगा रही हैं। भिवानी डिपो में अशोका लीलैंड की फिलहाल बीएस-4 बसें ही चलाई जा रही हैं। ये बसें 52 सीटों की हैं, जबकि अलग से कोई एडवांस फीचर्स इन बसों में नहीं हैं। अब डिपो को बीएस-6 की नई चार बसें मिली हैं। जिनके अंदर एडवांस फीचर्स तो हैं ही साथ ही यात्रियों के लिए आरामदायक सीटें भी हैं। जिन पर लंबे सफर के दौरान यात्रियों को थकान भी नहीं होगी, और घंटों का सफर भी आरामदायक तरीके से कट जाएगा। डिपो को प्रथम चरण में दस नई बस मिलेंगी। जिसमें पहली खेप के रूप में 4 बसें डिपो को मिली हैं।
विज्ञापन

ये हैं नई बसों में एडवांस फीचर्स
नई बस की लंबाई भी पुरानी बसों के मुकाबले ज्यादा दी गई है। जिसकी वजह से 52 की बजाए 58 सीटें लगी हैं। चालक के आराम करने के लिए बस के पिछले हिस्से में स्लीपर सीट भी दी है। गीयर लीवर और स्टेयरिंग भी छोटा है, जिसका इस्तेमाल चालक आसानी से कर सकता है। इसी तरह अलग से टूल डिग्गी भी बस में दी गई है। पावर ब्रेक और क्लच प्रेशर सिस्टम से जुड़ा है। इन बसों को चलाने में चालक को सुविधा होगी वहीं यात्रियों को भी बस में सफर करने में किसी भी तरह के झटके या फिर कठिनाई नहीं होगी। सड़क हादसों से भी बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ और मथुरा रूट पर हैं ये बस सेवाएं
भिवानी डिपो से चंडीगढ़ और मथुरा के लिए बस सेवाएं काफी बेहतर हैं। भिवानी से चंडीगढ़ के लिए सुबह साढ़े चार, 5 बजे, 7 बजकर 20 मिनट, सुबह 9 बजे, सुबह साढ़े 10 बजे, 11 बजकर 20 मिनट, दोपहर एक बजे व 2 बजकर 20 मिनट पर बस सेवा है। इसी तरह भिवानी से मथुरा के लिए सुबह चार बजे व वाया मथुरा आगरा के लिए दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर बस सेवा है। लंबी दूरी पर नई बस लगेंगी, यहां से पुरानी बसों को लोकल रूट पर लगाया जाएगा।
एचआरईसी को भेजा दो करोड़ 82 लाख का बजट
भिवानी डिपो को नई बस दिलाने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से एचआरईसी को दो करोड़ 82 लाख का बजट भी भेजा गया है। इसमें बस चेसिस का बिल व इंश्योरेंस कोस्ट शामिल हैं। जिसके बाद जैसे-जैसे डिपो के लिए नई बस तैयार होंगी, उसी हिसाब से इन बसों को डिपो में भेजा जाएगा। जिसके बाद इन्हें रूट परमिट अलॉट कर दौड़ाया जाएगा।
ढाई हजार मुसाफिरों को होगा फायदा
भिवानी डिपो में 92 रोडवेज बस हैं, जो रोजाना 32 हजार किलोमीटर दूरी तय करती हैं। इन बसों में करीब ढाई हजार से अधिक मुसाफिर सफर कर गंतव्य तक पहुंचते हैं। चार नई बस आने से डिपो में ग्रामीण रूटों पर करीब एक हजार से अधिक यात्रियों को फायदा मिलेगा। भिवानी से करीब 15 से अधिक इंटर स्टेट रूट परमिट हैं, जिन पर दूसरे प्रांतों में भी रोडवेज बसें जा रही हैं।

डिपो को एडवांस फीचर्स और आरामदायक सीटों वाली चार बसें मिलीं हैं। अगस्त में डिपो को करीब दस नई बस मिल जाएंगी। नई बसों के बाद ग्रामीण व लंबी दूरी के रूटों पर बेहतर सेवाएं यात्रियों को मिलेंगी। इन बसों को जल्द रूट अलॉट करा दौड़ाया जाएगा।
-इंद्रजीत सिंह सांगवान, कर्मशाला प्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed