{"_id":"670ea282b54b4ea8910769bd","slug":"passengers-upset-due-to-not-taking-roadways-bus-of-bahl-route-through-rohtak-gate-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-124395-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बहल रूट की रोडवेज बस को वाया रोहतक गेट से न निकालने पर सवारियां परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बहल रूट की रोडवेज बस को वाया रोहतक गेट से न निकालने पर सवारियां परेशान
Tue, 15 Oct 2024 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
शहर के रोहतक गेट पर बहल झुप्पा मार्ग की बस का इंतजार करते यात्री।
कैरू। हरियाणा रोडवेज के चालकों की मनमानी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोहारू राेड पुल नवनिर्माण के चलते बहल झुप्पा मार्ग की रोडवेज बसें बाईपास से होकर बस स्टैंड पर आती हैं, जब वापस बस अड्डे से बहल झुप्पा की ओर रवाना होती है तो चालक-परिचालक को आदेश जारी किया गया है कि बसों को वाया रोहतक गेट लाकर फिर बाईपास होकर जाए, लेकिन चालक परिचालक ऐसा नहीं कर रहे सीधा बस अड्डे से ही मुख्य मार्ग की ओर जाते हैं।
ऐसे में रोहतक गेट पर खड़ीं सवारियों को घंटे तक इंतजार में समय बर्बाद करना पड़ता है। लंबे इंतजार के बाद सवारियां अतिरिक्त 20 रुपये लगाकर ऑटो रिक्शा से बस स्टैंड पर आते हैं। साथ ही, काॅलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चालक परिचालक विभागीय अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन के साथ-साथ जनता को भी परेशान कर रहे हैं।
बहल झुप्पा मार्ग पर शेरला, बिधनोई, ओबरा, देवराला, खापड़बास, कैरू, जीतवानबास, लेघां, हेतमपुरा व टिटानी से रोजाना हजारों की संख्या में दैनिक यात्री व विद्यार्थी शहर आते हैं। बिठन निवासी अमनदीप ने बताया कि वह 11 बजे से पहले रोहतक गेट पर खड़ा हुआ था। लेकिन डेढ़ घंटे तक रोडवेज बस नहीं आई। आखिरकार वह ऑटो से 20 रुपये लगाकर बस अड्डे पर पहुंचा।
विज्ञापन
बुजुर्ग मानसिंह लेघा ने बताया कि बस के इंतजार में दो घंटे तक रोहतक गेट पर खड़ा रहा। लेकिन बस नहीं आई। चालक परिचालक मनमानी कर बस अड्डे से सीधा बाइपास से बहल मार्ग पर चढ़ा देते हैं।
हमने सभी चालक-परिचालकों को वाया रोहतक गेट होकर बहल जाने के आदेश जारी कर रखे हैं। अगर बस वाया रोहतक गेट से नहीं जा रही है तो सवारियां बस का समय बताकर चालक परिचालक की शिकायत दें। संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- भरत सिंह, यातायात प्रबंधक भिवानी।