फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Passengers expressed anger over running trains from the city railway station

Bhiwani News: सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन करने पर यात्रियों ने जताया रोष

Sat, 22 Feb 2025 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Feb 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Passengers expressed anger over running trains from the city railway station
भिवानी सिटी रेलवे स्टेशन।
भिवानी। रेलवे की ओर से शहर के मुख्य स्टेशन के बजाय सिटी स्टेशन से ट्रेनों के संचालन किया जा रहा है। रेलवे की ओर से ट्रेनों का शेड्यूल हाल ही में बदला गया है। सिटी स्टेशन से ट्रेनों का संचालन करने पर यात्रियों ने शनिवार को स्टेशन पर रोष जताया।
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे की ओर से किसान एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस का जिले में ठहराव शहर के मुख्य स्टेशन से बंद करने सिटी स्टेशन पर शुरू किया है। इन दोनों ट्रेनों से हर रोज जिले के काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। शनिवार को ट्रेनों के सिटी स्टेशन से संचालन को लेकर दैनिक यात्रियों ने रोष जताया।
विज्ञापन

यात्री संजीव, कमलेश, सुशीला, मनीष, अभिषेक, संदीप सहित अनेक यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के संचालन में फेर बदल करना यात्रियों की सुविधाओं पर प्रश्न चिह्न लगता है। सिटी रेलवे स्टेशन पर जहां सुविधाओं का अभाव है। वहीं सुरक्षा के मामले में भी पिछड़ा हुआ है। रेलवे की ओर से भिवानी जंक्शन से जिन ट्रेनों का आवागमन सिटी रेलवे स्टेशन पर किया है, उनसें सभी दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज भी नहीं है। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए पटरियाें को क्रॉस करके जाना पड़ रहा हैं। यहां पर मूलभूत सुविधाएं और पार्किंग जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं। टिकट काउंटर भी एक बनाया हुआ है। इससे यात्रियों को घंटों भर लाइनों में लगना पड़ता है। उन्होंने सरकार और रेलवे से मांग करते हुए कहा कि दोबारा से ट्रेनों का संचालन भिवानी जंक्शन से किया जाए।
सिटी रेलवे स्टेशन पर आने-जाने में ज्यादा समय लगता हैं। साथ ही, यहां पहुंचने पर दो से तीन गुना ज्यादा किराया देकर पहुंचना पड़ता है। यहां पर कोई सुख सुविधा नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी कोई प्रबंध नहीं हैं। महिलाओं को रात के समय वापिस आते समय सुनसान रास्ते से गुजरना पड़ता है। जिससे उन्हें छीना छपटी होने का भय बना रहता है।

- कमलेश, यात्री अभिभावक
उनकी जवान बेटियां ट्रेन से दैनिक यात्रा करती है। दिन के समय में भी सिटी रेलवे स्टेशन महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। सुनसान जगह होने के कारण असामाजिक तत्व यहां पर दिन भर घूमते रहते हैं। देर शाम तो सिटी स्टेशन पर महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। इसलिए ट्रेनों का संचालन दोबारा से शहर के मुख्य स्टेशन से किया जाए।

- सुशीला, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article