फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Passenger trains start moving on Rohtak to Hansi new railway line, timetable released

दैनिक यात्रियों को राहत: रोहतक से हांसी नई रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन शुरू, समय सारिणी जारी

Tue, 16 Jan 2024 09:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मुंढाल (भिवानी)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुंढाल (भिवानी) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 Jan 2024 09:03 AM IST
सार

मुंढाल में नया रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। शेड्यूल के अनुसार रोहतक से महम और हांसी के लिए भी अब जिलावासियों को रेल सुविधा वाया मुंढाल मिलेगी। अब तक इस स्टेशन से माल वाहक ट्रेनों का आवागमन ही होता रहा है।

विज्ञापन
Passenger trains start moving on Rohtak to Hansi new railway line, timetable released
मुंढाल का रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दैनिक यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने जींद-पानीपत-रोहतक पैसेंजर ट्रेन का हांसी तक विस्तार कर दिया है। यानि जींद से यात्रियों को महम व हांसी के लिए अब ट्रेन में सफर करने का अवसर मिलेगा और उन्हें बस के भारी किराये से निजात मिलेगी। यह ट्रेन रोहतक से महम होकर हांसी तक का सफर तय करेगी। हांसी से महम के बीच नई रेलवे लाइन का हाल ही में उद्घाटन किया गया है। इसके बाद, इस रूट पर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है।

विज्ञापन


मुंढाल में नया रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। मुंढाल रेलवे स्टेशन से जींद-पानीपत-रोहतक पैसेंजर ट्रेन के संचालन का शेड्यूल रेलवे ने जारी किया है। इस शेड्यूल के अनुसार रोहतक से महम और हांसी के लिए भी अब जिलावासियों को रेल सुविधा वाया मुंढाल मिलेगी। कस्बावासियों की कई दशकों से मांग रही थी कि सड़क परिवहन के साथ रेल सेवाओं का भी यहां विस्तार हो। इसी के तहत अब मुंढाल स्टेशन से पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव भी रेलवे ने सुनिश्चित करना शुरू कर दिया है। अब तक इस स्टेशन से माल वाहक ट्रेनों का आवागमन ही होता रहा है।
विज्ञापन


ये रहेगा ट्रेन संचालन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 04972, सुबह 04:20 बजे जींद से रवाना होकर साढ़े 6 बजे पानीपत और इसके बाद वाया गोहाना होते हुए सुबह 09:06 बजे रोहतक स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 09:45 बजे रोहतक से हांसी के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रोहतक से पौने 10 बजे रवाना होकर डोब भाली स्टेशन पर 09:55 बजे, मोखरा मदीना स्टेशन पर 10:09 मिनट और इसके बाद 10:27 पर महम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक मिनट के ठहराव के बाद 10:38 बजे मुंढाल कलां, 10:54 बजे गढी और 11:20 मिनट पर हांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन 12 बजे हांसी से रोहतक के लिए रवाना होगी। ट्रेन सवा 12 बजे गढी से चलकर साढ़े 12 बजे वापस मुंढाल पहुंचेगी। इसके बाद 12:41 बजे महम रेलवे स्टेशन से चलकर दोपहर 01:40 बजे रोहतक पहुंचेगी। यहां से ट्रेन वाया गोहाना और पानीपत होते हुए जींद पहुंचगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed