फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Partition Horrors Day will be celebrated in memory of those who lost their lives in the partition of the country: Dr. Krishna

देश के विभाजन में अपनी जान गंवाने वालों की स्मृति में मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका दिवस : डॉ. कृष्ण

Fri, 08 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 08 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Partition Horrors Day will be celebrated in memory of those who lost their lives in the partition of the country: Dr. Krishna
पंचायत भवन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नागरिकों को संबोधित क
भिवानी। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में आयोजित होने वाला राज्यस्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदेश की जनता को विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की याद दिलाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन


डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा वीरवार को पंचायत भवन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में 14 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विभाजन विभीषिका में जान गंवाने वाले पूर्वजों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष डॉ. मिड्ढा ने कहा कि देश के विभाजन विभीषिका में हमारे पूर्वजों ने ऐसी अनेक पीड़ाएं सही, जिन्हें बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ये अत्यंत दुख का विषय है कि आजादी के बाद से लेकर 2014 तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन में अपनी जान गंवाने वाले उन जाने-अनजाने लोगों की सुध ली और उनकी याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की। गुरु गोविंद सिंह के वंशज होने के नाते धर्म की रक्षा के लिए हमने शहादत दी हैं। पूर्ववर्ती सरकारों ने इस इतिहास को दबाया रखा है, लेकिन प्रधानमंत्री ने इन वीर शहीदों की शहादत को याद किया है। पूर्व वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि विभाजन के बाद आए पंजाबी समाज के लोगों ने अपनी मेहनत के बल पर अन्य लोगों का मार्गदर्शन कर रास्ता दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य विभाजन के समय पंजाबी समाज के लोगों पर हुई त्रासदी व उनकी शहादत को याद करना है। इस अवसर पर ठा. विक्रम सिंह तंवर, शंकर धूपड़, मीना परमार, नंद राम धानिया, रमेश पचेरवाल, रेखा राघव, मनोहर सिंह, नवीता तंवर, विक्की महता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed