{"_id":"6ace646bfac54700190c69f0","slug":"parking-crisis-in-markets-during-the-festive-season-encroachment-on-footpaths-too-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158644-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: त्योहारी सीजन में बाजारों में पार्किंग का संकट, फुटपाथों पर भी अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: त्योहारी सीजन में बाजारों में पार्किंग का संकट, फुटपाथों पर भी अतिक्रमण
विज्ञापन
शहर के घंटाघर चौक से सराय चौपटा बाजार का दृश्य।
- फोटो : 1
भिवानी। त्योहारी सीजन में शहर के बाजारों में कारोबार बढ़ने के साथ वाहन पार्किंग का संकट गहरा गया है। बाजारों में पार्किंग की जगह तय नहीं है और फुटपाथों पर स्टॉल लगने से पैदल चलने वालों की परेशानी भी बढ़ गई है।
नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। घंटाघर चौक से सराय चौपटा की ओर जाने वाले बाजार में शहर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। नया बाजार से सराय चौपटा जाने वाले रास्ते और शिक्षा मार्ग से किरोड़ीमल मंदिर बाजार की ओर भी नाके लगाए गए हैं। जैन चौक से कपड़ा और बर्तन बाजार की ओर वाहनों की आवाजाही पर भी रोक है।
इन पाबंदियों के बीच बाजार आने वाले लोगों के लिए पार्किंग का कोई निर्धारित स्थान नहीं है। पहले लोग जिला नागरिक अस्पताल परिसर में वाहन खड़े कर लेते थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने बाहरी वाहनों के प्रवेश और पार्किंग पर रोक लगा दी है। ऐसे में बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
रामलीला के कारण सेठ किरोड़ीमल पार्क में भी जगह नहीं
घंटाघर से रेलवे रोड तक वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। सेठ किरोड़ीमल पार्क में इन दिनों रामलीला का मंचन हो रहा है, इसलिए यहां भी वाहनों की पार्किंग संभव नहीं है। शहर के बाजार पहले से ही पार्किंग संकट से जूझ रहे हैं। सर्कुलर रोड पर भी वाहन खड़े करने के लिए जगह की कमी बनी हुई है।
नगर परिषद और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहारी सीजन में वाहन पार्किंग की अस्थायी व्यवस्था के विकल्प तलाशे जाएंगे। बाजार आने वाले लोगों से वाहन लेकर न आने का अनुरोध किया जा रहा है क्योंकि शहर में पार्किंग की समस्या बनी हुई है। - सुनील कुमार, निरीक्षक एवं प्रभारी, जिला यातायात थाना, भिवानी