फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Palanquin procession taken out in city on Lord Krishna's Jalwa Pujan

भगवान श्रीकृष्ण के जलवा पूजन पर शहर में निकाली पालकी शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Palanquin procession taken out in city on Lord Krishna's Jalwa Pujan
भिवानी। हनुमान जोहड़ी मंदिर में 21 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत भगवान श्रीकृष्ण के जलवा पूजन पर मंगलवार को शहर में पालकी कावड़ शोभायात्रा निकालकर कर धर्म की रक्षा, संस्कृति एवं परंपरा संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर हनुमान जोहड़ी मंदिर, श्री श्याम प्रिय मंडल, श्री श्याम का गुणगान मंडल, विवेकानंद हाई स्कूल, युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट सहित आने के संगठनों एवं कलाकारों के द्वारा झांकियां दर्शाई गई। पालकी शोभा यात्रा का गाजे बाजे के साथ जोगी वाला शिव मंदिर के महंत वेदनथ महाराज एवं हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत चरण दास महाराज ने पालकी उठाकर शुरू किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान शिव पार्वती, श्री कृष्ण और राधा रुक्मणी, श्रीराम दरबार, हनुमान जी, गणपति, भारत माता, देश भक्ति से ओतप्रोत झांकी व नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर अघोरी नृत्य भी करीब 6 किलोमीटर तक कलाकारों द्वारा आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा हनुमान जोहड़ी मंदिर में 501 महिलाओं की तिरंगा कलश शोभायात्रा के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा को शुभारंभ करने के उपरांत महंत वेद नाथ महाराज एवं बाल योगी महंत चरण दास महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 21 दिन तक हनुमान मंदिर धाम में युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट के बैनर के नीचे मनाया जा रहा है। मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण का जलवा पूजन महोत्सव मनाया हैं। जिसके तहत पालकी शोभायात्रा शहर से निकाली गई है। जिसका उद्देश्य यही है कि समाज में नकारात्मक विचार धारा का खात्मा हो और सकारात्मक विचारों का समावेश हो। उन्होंने कहा कि जल झूलनी एकादशी के दिन भगवान को प्रभात फेरी से भ्रमण और पालकी शोभा यात्रा से लोगों को भगवान के दर्शन करवाए जाते हैं। इस अवसर पर ध्यानदास महाराज, कपिल नाथ महाराज, मंगलदास, मातुनाथ, राघवदास, पुरुषोत्म दास, धूपदास, समाजसेवी रमेश सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed