फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Paddy crop damaged due to rain

बारिश से हुई धान की फसल खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop damaged due to rain
बारिश के कारण खेतों में बिछी धान की फसल। संवाद - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा (भिवानी)। सोमवार को हुई बारिश से बवानीखेड़ा और आसपास क्षेत्र में किसानों को धान की फसलो में भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने सरकार से उचित गिरदावरी करवा मुआवजा राशि की मांग की है, ताकि किसानों को फसलो के नुकसान में राहत मिल सके।
विज्ञापन

लगभग एक महीने पहले हुई बारिश से कपास की फसलों में जलभराव होने और नुकसान के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि सोमवार को हुई बारिश ने किसानों की चिंताओं को और बढ़ा दिया। बारिश से धान की फसले जमीन में बिछ गई और उनमें पानी भर गया। बारिश से आसपास के क्षेत्र में किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कस्बे के किसान हरिओम व जीवन सिंह का आरोप है कि सरकार किसानों के हित मे केवल दावे ही करती है, जबकि उन्हें समय पर कोई सुविधाएं प्रदान नहीं की जाती है। एक महीने पहले हुई बारिश से उनकी कपास की फसल बिलकुल खत्म हो गई थी। जिसकी सुध लेने कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा था और अब भी बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed