{"_id":"690258dcbdf2b34d630d4720","slug":"pacs-employees-resign-en-masse-after-a-dispute-with-the-gm-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141796-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जीएम से अनबन के बाद पैक्स कर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जीएम से अनबन के बाद पैक्स कर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Wed, 29 Oct 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर नारेबाजी करते पैक्स कर्मी।
- फोटो : प्रशासन
भिवानी। जिला मुख्यालय पर बुधवार को पैक्स (प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसायटी) कर्मचारियों ने जीएम के साथ बैठक में हुए विवाद के बाद हड़ताल शुरू कर दी। रोष स्वरूप सभी कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया और विभाग द्वारा दी गई सरकारी सिम कार्ड भी लौटा दी। हड़ताल के चलते जिले में खाद वितरण कार्य ठप पड़ गया है जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार 28 अक्तूबर को कंप्यूटर प्रशिक्षण को लेकर हुई बैठक के दौरान कर्मचारियों और जीएम के बीच कहासुनी हो गई थी। इस दौरान जीएम ने पैक्स प्रबंधक धर्मेंद्र को निलंबित कर दिया और कार्य समय शाम सात बजे तक बढ़ाने के आदेश जारी किए। इसी निर्णय के विरोध में बुधवार को सभी पैक्स कर्मी हड़ताल पर बैठ गए।
कर्मचारियों ने जिला कार्यालय परिसर में धरना देकर जीएम के खिलाफ नारेबाजी की। पैक्स कर्मचारी वजीर सिंह और संदीप कुमार ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं रखने की कोशिश की गई लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद जीएम द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में सभी ने इस्तीफा देकर विभाग की सिम लौटा दी।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक निलंबित कर्मी धर्मेंद्र को बहाल नहीं किया जाता कार्य समय शाम पांच बजे तक नहीं किया जाता और कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल के चलते किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है जिसके लिए पूरी जिम्मेदारी पैक्स जीएम की होगी।