फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   outlet in rurel ariya hariyana

ग्रामीण इलाकों में 1500 आउटलेट खोलेगा एचएआईसी

Sat, 30 Jan 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
outlet in rurel ariya hariyana
प्रदेश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उचित कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा कृषि उद्योग निगम लिमिटेड(एचएआईसी) प्रदेश भर में 2000 दुकानें खोलेगा। इनमें 1500 दुकानें ग्रामीण और 500 दुकानें शहरी क्षेत्रों में खोली जाएगी। पहले चरण में करनाल, रेवाड़ी, गुरूग्राम व भिवानी के 10 गांवों में यह दुकानें जल्द स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री 11 फरवरी को दस दुकानों का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि इन दुकानों में हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा उत्पादित सामान ग्राहकों को उचित कीमत पर मिल सकेगा। भिवानी के लोहारू क्षेत्र के दो गांव मंढ़ोली कलां व सोहासड़ा में भी दुकानें खोली जाएंगी। दुकानों के लिए विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा भूमि की व्यवस्था की जाएगी। इन दुकानों में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा तैयार किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पाद एवं अन्य घरेलू आवश्यक सामान उचित मूल्य पर उपभोक्ताओं को मिलेंगे। एचएआईसी के प्रबंध निदेशक रोहित यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की जाने वाली 1500 दुकानों के लिए विकास एवं पंचायत विभाग जमीन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि उपभोक्ता को उच्च गुणवत्ता युक्त सामान उचित कीमत पर उपलब्ध हो। इसलिए, प्रदेश भर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसे 2000 दुकानें खोले जाने की योजना शुरू की है। उम्मीद है कि इन दुकानों से प्रदेश के लोगों को फायदा होगा। प्रथम चरण में ऐसी दस दुकानों की शुरूआत की जाएगी। ’
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश दलाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed