फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Out of 64 boxers at the Patiala NIS national camp, 31 are from Haryana.

Bhiwani News: पटियाला एनआईएस राष्ट्रीय कैंप में 64 में से 31 हरियाणवी मुक्केबाज

Fri, 23 Jan 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 23 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Out of 64 boxers at the Patiala NIS national camp, 31 are from Haryana.
भिवानी। हरियाणा मुक्केबाजी का हब बन चुका है। यही वजह है कि राष्ट्रीय कोचिंग कैंप पटियाला में 64 में से 31 हरियाणवी मुक्केबाजों का चयन कर उनके खेल कौशल को और अधिक निखारा जा रहा है। इसमें प्रदेश की 14 महिला मुक्केबाज भी शामिल हैं। वहीं 17 पुरुष मुक्केबाज भी पटियाला कैंप में अपने मुक्के के दम को और मजबूत बनाने में जुटे हैं। इस कैंप में करीब 45 फीसदी मुक्केबाज हरियाणा से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन

खेल प्राधिकरण ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय कैंप के लिए मुक्केबाजों की सूची जारी कर दी है। यह कैंप पंजाब के एनआइएस पटियाला में 14 मार्च तक चलेगा। कैंप में लॉस एंजेल्स ओलिंपिक, ओलिंपिक क्वालिफाई मुकाबले और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेलों को ध्यान में रखकर मुक्केबाजों की तैयारी करवाई जा रही है। कैंप में सभी अंतर राष्ट्रीय मुक्केबाजों के लिए खाने और ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पटियाला कैंप में हरियाणा की महिला मुक्केबाज मीनाक्षी हुड्डा, मंजू, नीतू घणघस, ज्योति, प्रीति, पूनम, प्रियंका, प्राची, वंदना, मुस्कान, प्रिया, प्रांजल, नीरजा, स्नेह, पूजा रानी बोहरा, नैना शामिल है। जबकि हरियाणा के पुरुष मुक्केबाजों अमित पंचाल, सचिन सिवाच, रोहित, अमित कुमार, हितेश, दीपक पुनिया, सुमित, सुमित कुंडू, आकाश सांगवान, अंकुश पंचाल, लोकेश, जुगनू अहलावत, नमन तंवर, नरेंद्र बेरवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी मुक्केबाज आत्म विश्वास से भरे हैं, जिन्हें अब पटियाला कैंप में भविष्य की अंतर राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धाओं में प्रतिद्वंद्वी से भिड़ने के लिए बेहतर ढंग से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed