फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Out of 3442 registered students, 2932 appeared for the examination for selection in Buniyaad, 510 remained absent.

Bhiwani News: बुनियाद में चयन के लिए 3442 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2932 ने दी परीक्षा, 510 रहे गैर हाजिर

Sat, 03 Feb 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Out of 3442 registered students, 2932 appeared for the examination for selection in Buniyaad, 510 remained absent.
भिवानी। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के शुरू होने वाले नए सत्र को लेकर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से आवेदन मांगे थे। जिले से 3442 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। शुक्रवार को विभाग की तरफ से खंड स्तर पर 10 केंद्रों में प्रथम लेवल की परीक्षा ली गई। जिले में बनाए गए इन केंद्रों पर 2932 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 510 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता, जिला गणित विशेषज्ञ रोहित, जिला नोडल अधिकारी ने केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रथम स्तर का परीक्षा परिणाम विभाग 20 फरवरी को जारी हो सकता और 29 फरवरी को दूसरे लेवल की परीक्षा होगी। दूसरे लेवल की परीक्षा के बाद विभाग परिणाम जारी करेगा और चयनित विद्यार्थियों की तीसरे स्तर की परीक्षा लेगा। विभाग के शेड्यूल के अनुसार 15 मई तक परिणाम जारी होने की उम्मीद है। चयनित विद्यार्थियों को विभाग खंड स्तर पर बनाए गए केंद्रों में दो साल तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाएगा।
विज्ञापन


मिशन बुनियाद के तहत विभिन्न विद्यालयों के 226 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

लोहारू। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुनियाद लेवल-प्रथम की परीक्षा करवाई गई। इस परीक्षा में सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 8 के विद्यार्थी ही भाग ले सकते थे। इसके तहत परीक्षा केंद्र में 226 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य राजीव आर्य ने बताया कि बुनियाद कार्यक्रम हरियाणा के मेधावी छात्रों के लिए बेहतरीन योजना हैं। यह परीक्षा आईआईटी और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की नींव को मजबूत करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी और परीक्षा का महत्व भी बताया। इस मौके पर सुरेश कुमार, मुकेश धानिया, राजेन्द्र सिंह, उमेद ओएसएस, नीरज, कमल शर्मा, बबिता, ईश्वर, सुमित, अनिल, राजीव वत्स, अन्नू कुमारी, विद्याधर, रचना सोनी, ऋतु कुमारी, अनिल सैनी, जगबीर सिंह, महेश कुमार स्टाफ सदस्यों के सहयोग से पारदर्शिता से परीक्षा करवाई गई।



मिशन बुनियाद के लिए ये है शेड्यूल
पहले स्तर की परीक्षा का परिणाम जारी : 20 फरवरी

दूसरे लेवल की परीक्षा : 29 फरवरी
परीक्षा परिणाम जारी : 11 मार्च
तीसरे स्तर की परीक्षा : 20 मार्च
परीक्षा परिणाम जारी : 3 मई
कक्षाएं शुरू : 15 मई
मिशन बुनियाद को लेकर जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। उनकी पहले लेवल की परीक्षा ली गई है। परीक्षा में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का दूसरे लेवल की परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा परीक्षा ली जाएगी।
-नरेश महता जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article