फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Organizing Akhand Chandi Yagna

Bhiwani News: डॉ. अशोक गिरि महाराज के सानिध्य में अखंड चंडी यज्ञ का आयोजन

Tue, 08 Oct 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 08 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Organizing Akhand Chandi Yagna
सिद्धपीठ बाबा जहर गिरि आश्रम में यज्ञ में आहूति डालते डॉ. अशोक गिरि महाराज।
भिवानी। नवरात्र के पावन पर्व पर हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहर गिरि आश्रम में पीठाधीश्वर अंतरराष्ट्रीय महंत डॉ. अशोक गिरि महाराज के सानिध्य में अखंड चंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ का शुभारंभ अरणी मंथन विधि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ था।
विज्ञापन

महंत अशोक गिरि ने बताया कि अरणी मंथन प्रक्रिया में अग्नि मंत्र का उच्चारण करते हुए अग्नि प्रकट की जाती है और उसी अग्नि में वैश्विक कल्याण के उद्देश्य से हवन किया जाता है। अरणी मंथन से पूर्व गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों ने सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुंड पूजन पूर्ण किया गया।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के तहत, अरणी की लकड़ी से मंथन कर अग्नि प्रज्जवलित की जाती है, जो खंड चंडी यज्ञ की पवित्र अग्नि के रूप में प्रतिष्ठित होती है। यज्ञ के दौरान दिन-रात दुर्गा-सप्तशती की आहुति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ मीमांसा के अनुसार विशेष प्रकार की सामग्रियों का उपयोग किया जाता है, जिसमें काले तिल, जौ, खांड, चावल, जटामासी, पंचमेवा, सूखी बेल गिरि, लाल चंदन चूरा, भोजपत्र, समुद्री झाग, गूगल-लौबान, धवा फूल, सुगंध बापची, देवदार, गोरखमुंडी, बच्च, शतावरी, कपूर कचरी, अगर-तगर, पीली सरसों, नागरमोथा, जायफल, हरमल, मुश्क-कपूर आदि शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र एक धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है, जिसे मां भगवती के नौ रूपों की आराधना के रूप में मनाया जाता है। यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, जो हमारे ऋषि-मुनियों ने स्थापित की थी। शास्त्रों के अनुसार मां भगवती को अर्चन प्रिय है, इसलिए इन दिनों में श्रद्धालु विशेष रूप से मां का पूजन एवं अर्चन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed