फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Order to check votes of dead people from voter list

Bhiwani News: प्रशासन ने दिए मतदाता सूची से मृतकों के वोट की जांच के आदेश

Thu, 29 Aug 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 29 Aug 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Order to check votes of dead people from voter list
भिवानी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मतदाता सूची से मृतकों के वोट की जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित बीएलओ मौके पर निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट भी तीन दिन के अंदर प्रशासन को देंगे।
विज्ञापन

दरअसल, पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं चुनाव आयोग के समक्ष मतदाता सूची में पिछले दस सालों से मृतकों के वोट नहीं हटाए जाने की शिकायत दी थी। ईश्वर मान ने बाकायदा फोटो युक्त मतदाता सूची में मृतक मतदाताओं को चिह्नित भी किया। जिन्हें अब भी मतदाता सूची में शामिल किया हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने प्रशासन को दी शिकायत में भिवानी विधानसभा के बूथ नंबर 52 की सूची सौंपी थी, जिसमें ढाणा रोड दादरी गेट क्षेत्र का इलाका शामिल किया गया था। इस इलाके में दस साल के अंतराल में 70 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि कुछ लड़कियां शादीशुदा हो चुकी थीं और कुछ मतदाता यहां से शिफ्ट हो चुके थे। लेकिन इसके बावजूद उनका नाम अब भी सूची में बरकरार रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम को आदेश जारी किए हैं, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि संबंधित बीएलओ मतदाता सूची में मृतक मतदाताओं के नामों की मौके पर पहुंचकर वेरिफिकेशन करेंगे और इसकी तीन दिन में रिपोर्ट भी जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपेंगे।



शहरी दायरे में ही 15,000 मतदाता नहीं हैं सूची में अपडेट : ईश्वर मान
पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने बताया कि शहरी दायरे में करीब 15,000 ऐसे मतदाता हैं जिनमें अधिकांश की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, कई मतदाता यहां से दूसरी जगह स्थानांतरित हो चुके हैं और जिन लड़कियों के यहां वोट बने हैं, वे शादीशुदा हो चुकी हैं। जिला चुनाव कार्यालय की ओर से दो अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन किया था। इसके बाद दावे आपत्ति दर्ज हुए थे। इसके बाद फिर से 27 अगस्त को मतदाता सूची अपडेट की गई, लेकिन मृतक मतदाताओं के पहले सूची में शामिल नाम नई सूची में भी यथावत दर्ज किए गए, जिन्हें अब तक नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed