फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Opened the shop at midnight and returned the gold chain

Bhiwani News: आधी रात दुकान खोलकर लौटाई सोने की चेन

Fri, 18 Sep 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 18 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Opened the shop at midnight and returned the gold chain

विज्ञापन
भिवानी। हांसी गेट बाजार स्थित बूटीक संचालक दंपती ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए ट्रायल रूम में गिरी सोने की चेन आधी रात दुकान खोलकर ढूंढ निकाली। उन्होंने चेन सुरक्षित मिलने के बाद पीड़िता मंजू राजधानी को लौटा दी।
मंजू राजधानी बुधवार को खरीदारी के लिए बूटीक गई थीं। नए सूट का नाप लेते समय उनकी सोने की चेन अनजाने में ट्रायल रूम में गिर गई। घर पहुंचने पर रात करीब 10:30 बजे चेन नहीं मिली तो काफी खोजबीन के बाद वह निराश होकर रोने लगीं। इसके बाद थैली पर अंकित नंबर से बूटीक संचालक को फोन कर चेन गिरने की आशंका जताई।
विज्ञापन

संचालक सुशील बोहरा और उनकी पत्नी सीमा बोहरा बिना देरी किए आधी रात बाजार पहुंचे। रात करीब 11 बजे दुकान का शटर खोलकर ट्रायल रूम की जांच की तो चेन सुरक्षित मिल गई। अमानत वापस मिलने पर भावुक मंजू ने दंपती का आभार जताया। दंपती के नेक कार्य की जानकारी मिलने पर वार्ड नंबर 30 के पार्षद मनीष गुरेजा और व्यापारी नेता राकेश धमीजा ने बूटीक पहुंचकर सम्मानित किया। दोनों ने दंपती को स्मृति चिह्न, पटका और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed