फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   open market, gathering, road jaam

रविवार को बाजारों में उमड़ी भीड़, सामुदायिक दूरी की उड़ीं धज्जियां, जाम से लोग हुए परेशान

Mon, 03 Aug 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
open market, gathering, road jaam
सराय चौपटा में तीन बजे के बाद भी खुली दुकानें व जाम में फंसे राहगीर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
रक्षाबंधन पर जिला प्रशासन ने दिन के समय बाजार खोलने का निर्णय लिया तो बाजारों में अन्य दिनों से भी कहीं ज्यादा भीड़ उमड़ी। बाजारों में जाम के हालात रहे वहीं सरकुलर रोड पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। व्यवस्था बनाने को कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई। जाम में फंसे लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए। वहीं तीन बजे पुलिस कर्मी बाजारों को बंद कराने पहुंच गए। दुकानें बंद करने को लेकर दुकानदारों और पुलिस में तीखी नोक-झोंक भी हुई। दुकानदारों का आरोप है कि एक तो प्रशासन ने समय गलत तय किया। दूसरा हलवाई, दूध, नाई, दवाइयों की दुकानें खोलने की अनुमति जिला प्रशासन ने ही दे रखी है। पुलिस ने इन्हें भी बंद करवा दिया। हालांकि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन तो दूर छह बजे तक भी दुकानें खुली रही और भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के लिए अनलॉक के बावजूद जिला प्रशासन ने रविवार को बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। मगर इस रविवार को रक्षाबंधन त्योहार के चलते सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक बाजार खोलने का निर्णय लिया गया। बाजार खुले तो भारी भीड़ भी उमड़ी। बाजारों में हालात ये थे कि पैदल निकलने के लिए भी धक्का-मुक्की जैसा माहौल था। दिनभर जाम लगते रहे। जाम में फंसे लोग परेशान रहे। सरकुलर रोड पर भी वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। कहीं भी पुलिस व्यवस्था बनाने के लिए नजर नहीं आई। सामुदायिक दूरी की खुलेआम धज्जियां उड़ रही थी।
विज्ञापन

तीन बजते ही चला पुलिस का डंडा, बाजार करवाए बंद, हुई नोक-झोंक
तीन बजते ही पुलिस अलर्ट हुई और शहर के अधिकतर बाजारों को बंद करवा दिया। हालांकि जैन चौक, बीटीएम चौक पर पुलिस और दुकानदारों में दुकानें बंद करने को लेकर तीखी नोक-झोंक भी हुई। दुकानदारों का आरोप था कि पुलिस हलवाई, दूध, सब्जियों की दुकानें भी बंद करवा रही है जबकि इन्हें खोलने का पहले से ही नियम है। वहीं कुछ दुकानदार शाम सात बजे तक दुकानें खोलने के निर्देश होने की बात भी कहते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक खुली रही दुकानें
भले ही जिला प्रशासन ने तीन बजे तक दुकानें खोलने के निर्देश दिए हो और दुकानें बंद करने को लेकर पुलिस और दुकानदारों में नोक-झोंक हुई हो मगर शहर के काफी बाजारों में तीन बजे तो दूर देर शाम सात बजे तक भी बाजार खुले रहे। जहां ग्राहकों की भीड़ भी अच्छी-खासी रही।
सामुदायिक दूरी की उड़ी धज्जियां, न चेहरों पर दिखे मास्क, दुकानों पर रही भीड़
त्योहार के चलते बाजारों में उमड़ी भीड़ के बीच सामुदायिक दूरी, मास्क लगाने, दुकानों पर पांच से ज्यादा ग्राहक नहीं होने जैसे कोविड-19 सुरक्षा नियमों की धज्जियां खूब उड़ी। जाम के कारण धक्का मुक्की का माहौल था। ऐसे में सामुदायिक दूरी तो आसपास भी नजर नहीं आई। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी। अधिकतर दुकानदारों, ग्राहकों के चेहरों से मास्क गायब थे।

वर्जन-
बाजारों में भीड़ थी। जिला प्रशासन ने सुबह 10 से तीन बजे तक बाजार खोलने के निर्देश दिए थे। तीन बजे के बाद बाजार बंद करवा दिए है। सिर्फ हलवाइयों, दवा, दूध, सब्जी की दुकानें ही खुल है।
- रवींद्र कुमार, एसएचओ शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed