फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   one died in accident at bhiwani

भिवानी में हादसा: बाइक और कार के बीच भिड़ंत, शादी से लौट रहे इलेक्ट्रिशियन की मौत

Fri, 11 Feb 2022 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 11:58 AM IST
सार

गांव दिनोद निवासी 32 वर्षीय सुनील अपनी मौसी के पोता-पोती की शादी में शिरकत करने के लिए गुरुवार देर रात को बाइक से ढाणाकलां जा रहा था।

विज्ञापन
one died in accident at bhiwani
भिवानी में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर ढाणी खुशहाल के पास गुरुवार देर रात करीब साढ़े दस बजे हुए सड़क हादसे में एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। हादसा बाइक और कार की टक्कर से हुआ। जिसमें बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव दिनोद निवासी 32 वर्षीय सुनील अपनी मौसी के पोता-पोती की शादी में शिरकत करने के लिए गुरुवार देर रात को बाइक से ढाणाकलां जा रहा था। जब वह ढाणी खुशहाल के समीप पहुंचा तो हांसी की तरफ से भिवानी की ओर आ रही एक कार ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बवानीखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार सुबह भिवानी के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


मृतक दो बच्चों का पिता था। वहीं मृतक के बड़े भाई अनिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कार चालक शराब के नशे में था। इसी वजह से उसने उसके भाई की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। पुलिस ने इस संबंध में कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed