फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   one die in black fungus, one new positive found, doctors refer

ब्लैक फंगस से एक की मौत, एक नया केस मिला

Thu, 10 Jun 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
one die in black fungus, one new positive found, doctors refer
तोशाम/भिवानी। जिले में ब्लैक फंगस से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक नया मामला सामने आया है। जिसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिले में अब तक ब्लैक फंगस के कुल 40 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 10 की मौत हो गई और 13 केस ठीक हो चुके हैं। जिले में फंगस के फिलहाल 17 सक्रिय केस हैं। जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक और गुरुग्राम के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाणी कतवार निवासी करीब 50 वर्षीय व्यक्ति ब्लैक फैंगस होने से पहले कोरोना संक्रमित था। करीब 10 दिन पहले उसे बुखार, खांसी जुकाम हुए थे। जिसके बाद सेहत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती करवाया गया। रोहतक में 4 से 5 दिन इलाज चलने के बाद कोई सुधार नहीं हुआ और फिर उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हिसार में तीन दिन पहले उसे ब्लैक फंगस की पुष्टि की। मंगलवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। वहां पर दो घंटे बाद ही मंगलवार दोपहर बाद व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को ब्लैक फंगस का एक नया केस सामने आया है। जिले के गांव सिड़ाण भैरा वासी 52 वर्षीय व्यक्ति में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जिसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
जिले में ब्लैक फंगस के करीब 40 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से ज्यादातर केस ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देशानुसार फंगस की पुष्टि के बाद उन्हें रेफर किया जा रहा है। जिला सामान्य अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों के चेकअप के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed