{"_id":"646bb32cf2ec796deb02c505","slug":"on-the-lines-of-medical-students-the-state-government-will-also-make-a-bond-policy-for-aviation-dushyant-bhiwani-news-c-21-hsr1027-140272-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल छात्रों की तर्ज पर एविएशन की बॉन्ड पॉलिसी भी राज्य बनाएगी सरकार : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल छात्रों की तर्ज पर एविएशन की बॉन्ड पॉलिसी भी राज्य बनाएगी सरकार : दुष्यंत
विज्ञापन
भिवानी के गुजरानी मोड़ स्थित हवाई पट्टी पर चल रहे विस्तार कार्य का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री
भिवानी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेडिकल छात्रों की बॉन्ड पॉलिसी की तर्ज पर एविएशन की बॉन्ड पॉलिसी भी राज्य सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा में सिविल एविएशन को इंडस्ट्री के रूप में स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत हरियाणा के करनाल, पिंजौर, भिवानी व महेंद्रगढ़ हवाई पट्टियों पर 350 के लगभग पायलट को फ्लाइंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें 120 प्रशिक्षुओं को एफएसटीसी व बाकी को हिफा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह बात दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को भिवानी-महम मुख्य मार्ग स्थित हवाई पट्टी के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हिसार हवाई अड्डे पर भी फ्लाइंग ट्रेनिंग कार्य शुरू किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने भिवानी के गुजरानी में लगभग 180 एकड़ में स्थित हवाई पट्टी पर बन रहे दूसरे ट्रैक का निरीक्षण किया और यहां पर एटीसी टावर व फायर स्टेशन बनाने पर अंतिम मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन में टेंडर होकर यहां पर एटीसी टावर व फायर स्टेशन बनना शुरू हो जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हिसार हवाई अड्डे पर एक समय में दो जहाजों के एक समय में उड़ान भरने की व्यवस्था है। भविष्य में बढ़ते हुए एविएशन आवागमन को देखते हुए हिसार हवाई अड्डे के मॉडल को अंतिम रूप दिया जा चुका है। भविष्य में इस मॉडल पर 21 लाख हवाई यात्री प्रति वर्ष के हिसाब से तैयार किया गया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया के बाद अगले दो वर्षों में हिसार हवाई अड्डे का यह यात्री टर्मिनल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के जो युवा पायलट बनने का प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, उन पर आर्थिक बोझ न पड़े। वही दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण द्वारा नारको टेस्ट दिए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जब दोनों ही पक्ष तैयार है तो नारको टेस्ट करवान लेना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि नारको टेस्ट की प्रमाणिकता अपने आप में बड़ा विषय है। इस मामले में जो दोषी है, उसे सजा मिलनी चाहिए।