{"_id":"5f15e4ed8ebc3e9fa7399426","slug":"on-average-13-mm-rain-in-bhiwani-on-monday-bhiwani-news-rtk5649532138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून मेहरबान : जिले में औसतन 13 एमएम बारिश, आज भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून मेहरबान : जिले में औसतन 13 एमएम बारिश, आज भी आसार
विज्ञापन
बारिश के बीच गंतव्य को जाते राहगीर।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में सोमवार को भी मानसून मेहरबान रहा। रात से ही रुक रुककर बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहावना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव और बिजली कटों से परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को भिवानी शहर में 46 एमएम बारिश हुई थी। बारिश का ये सिलसिला रात को भी जारी रहा। सोमवार सुबह फिर से बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शहर में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं मगर बारिश के बाद दोहपर को धूप निकल गई, जिससे उमस बनने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यहां हुआ जलभराव: शहर के दिनोद गेट क्षेत्र, विकास नगर, बीटीएम चौक क्षेत्र, बावड़ी गेट क्षेत्र, हनुमान गेट, हालुवास गेट, रोहतक गेट, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में जलभराव की समस्या हुई। करीबन दो से तीन घंटे बाद पानी की निकासी हो पाई।
विज्ञापन
शहर में बिजली कटों से परेशान रहे लोग : शहर के पटेल नगर, कृष्णा कॉलोनी, पतराम गेट, जैन चौक क्षेत्र, ढाणा रोड, दिनोद गेट क्षेत्र, हुडा सेक्टर-13 सहित शहर के कई इलाकों में बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। कई जगह तो रातभर बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी हुई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान बिजली अनियमित है। दिनभर बिजली गुल रहती हैं, कभी निगम कर्मचारी लाइनों पर काम के लिए परमिट लेते हैं तो कई बार आपूर्ति फाल्ट की वजह से प्रभावित हो रही है।
कस्बे में बरसी आफत, कहीं मिली राहत
बवानीखेड़ा। बारिश आने के कारण पिछले काफी दिनों से बनी उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी से खिले वहीं सामान्य बस स्टैंड के सामने स्थित गाडिया लोहार बस्ती में पानी जमा हो गया। ऐसे में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई और पानी घरों में घुस गया। बस्ती वालों ने बताया कि विभाग को पानी निकासी के लिए पहले योजना बनानी चाहिए। वे झोपड़ी में रहते हैं और उसमें पानी घुसने से उनका जीना दूभर हो गया। सभी ने प्रशासन से उनकी सुध लेने की बात कही।
बारिश से शहर की सड़कों पर भरा पानी
लोहारू। बीती रात हुई झमाझम बरसात ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के कारण दिन भर सड़कों पर पानी भरा रहा, जिसके कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के मिनी सचिवालय की ओर जाने वाले सड़क मार्ग और पुलिस थाने के सामने से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 709ईका सबसे अधिक बुरा हाल रहा। वहीं सब्जीमंडी इलाके में भी लोगों को दिनभर कीचड़ की समस्या से जूझना पड़ा। शहर के लोगों ने नपा प्रशासन से शहर की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
भिवानी 20 एमएम
तोशाम 06 एमएम
बवानीखेड़ा 16 एमएम
सिवानी 06 एमएम
बहल 10 एमएम
लोहारू 20 एमएम