फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officials inspected Pandit Nekiram Sharma Medical College

Bhiwani News: अधिकारियों ने लिया पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज का जायजा

Mon, 24 Jun 2024 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Jun 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
Officials inspected Pandit Nekiram Sharma Medical College
भिवानी। पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज के तीनों खंड बनकर तैयार हो चुके हैं। इसी के साथ इस कॉलेज की विधिवत शुरुआत भी शीघ्र हो सकती है। इसलिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के चार सदस्यीय दल ने सोमवार को कॉलेज का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ कॉलेज की निदेशक डॉ. गीता भी साथ थीं।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम के सदस्यों ने कॉलेज के तीनों खंडों में पहुंचकर बारी-बारी से हर व्यवस्था जांची। इस निरीक्षण के बाद ही कॉलेज के उद्घाटन की तिथि तय की जाएगी। इसके बाद कॉलेज में ओपीडी और मेडिकल की पढ़ाई के लिए निर्धारित सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले इसी सत्र से हो सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज के तीन खंडों में 720 बिस्तर के भवन तैयार हो चुके हैं। इस कॉलेज में 420 और नागरिक अस्पताल में 300 बिस्तर लगेंगे। हांसी रोड वीटा प्लांट के पास बने भवन में कॉलेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई होगी। यहां पर कॉलेज की छात्राओं के लिए अलग से छात्रावास की सुविधा की गई है। तोशाम मार्ग के रेलवे ओवरब्रिज पुनर्वास केंद्र के पास बने खंड में चिकित्सकों की आवासीय सुविधा मुहैया कराई गई है। वहां पर अन्य कर्मचारियों के लिए भी रिहायशी फ्लैट तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस के लिए होंगे मेडिकल विद्यार्थियों के दाखिले
इस कॉलेज में एमबीबीएस के लिए विद्यार्थियों के निर्धारित सीटों पर इसी सत्र से दाखिले शुरू किए जाएंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए प्रोफेसर और विद्यार्थियों के लिए भी अलग आवास और कार्यशालाएं नए भवन में तैयार हो चुकी हैं। इनके मानकों की जांच के बाद इन्हें इस्तेमाल में लाने के लिए खोला जाएगा। पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप के दौरान नागरिक अस्पताल में इनकी सेवाएं भी ली जाएंगी।
नर्सिंग कॉलेज का रास्ता भी हुआ साफ
भिवानी में फिलहाल नर्सिंग स्कूल चल रहा है। हालांकि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां नर्सिंग कॉलेज का रास्ता भी अब साफ हो गया है। जल्द ही यहां नर्सिंग कॉलेज में भी दाखिले होंगे। फिलहाल नर्सिंग कॉलेज की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता है।
मेडिकल कॉलेज में लगेंगी इन चिकित्सकों की ओपीडी
कॉलेज में मेडिसन, शल्य चिकित्सा, ऑर्थोपेडिक्स, गाइनोकोलॉजी, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी लगाई जाएगी। इन चिकित्सकों को प्रतिनियुक्ति पर यहां तैनात किया जा चुका है। अन्य स्टाफ की व्यवस्था भी की जा रही है। बाद में यहां मरीजों को वार्ड में भर्ती करने और ऑपरेशन जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी। फिलहाल नागरिक अस्पताल में 300 बिस्तर हैं, जबकि मेडिकल कॉलेज में 420 अतिरिक्त बिस्तर भी मिलेंगे। इसके बाद यहां 720 बिस्तर की क्षमता होगी।


एनएमसी के सदस्यों ने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के तीनों खंडों का निरीक्षण किया है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की विधिवत शुरुआत कर दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की व्यवस्था भी कर दी गई है। इसके शुरू होने से भिवानी जिला वासियों को यहां बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed