फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers of the Public Health Engineering Department should make alternative arrangements for tankers: ADC

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी करें टैंकरों की वैकल्पिक व्यवस्था : एडीसी

Mon, 19 May 2025 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 19 May 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Officers of the Public Health Engineering Department should make alternative arrangements for tankers: ADC
समाधान ​शिविर ​भिवानी में नागरिकों की ​​शिकायतें सुनते एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल। 
भिवानी। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेकर त्वरित समाधान करें। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल टैंकरों की व्यवस्था वैकल्पिक करें।
विज्ञापन

एडीसी नागपाल सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हाल में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। समाधान शिविर के दौरान एडीसी के समक्ष सपना, रामसिंह, विजेन्द्र शर्मा, राजबीर शर्मा, संदीप व किरण ने पीपीपी से संबंधित समस्या रखी। सेक्टर 13 व 23 के निवासियों ने पानी की समस्या के बारे में शिकायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविर में आईं लोगों की समस्याओं का शीघ्र व समयबद्घ तरीके से समाधान करें। इस दौरान जिला परिषद सीईओ अजय चोपड़ा, नगराधीश अनिल कुमार, डीडीपीओ आशीष मान, यातायात प्रबंधक भरत सिंह परमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी कार्यालय में बिजली अदालत आज

भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल कार्यालय भिवानी में मंगलवार सुबह नौ से 11 बजे तक बिजली अदालत लगाई गई। इस मौके पर निगम के अधीक्षण अभियंता व कार्यकारी अभियंता सहित सभी निगम अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान भिवानी और चरखी दादरी के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित समस्याओं जैसे बिल संबंधित शिकायतें, मीटर खराबी, कनेक्शन से जुड़ी समस्याएं, ट्रांसफॉर्मर की खराबी, बिजली चोरी आदि के समाधान के लिए सुनवाई की जाएगी। इनका मौके पर ही निदान कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed