फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers of the Goldsmith Association were elected unopposed in the Pushpa Vatika Auditorium

Bhiwani News: पुष्प वाटिका सभागार में स्वर्णकार सभा के पदाधिकारी निर्विरोध चुने

Sun, 29 Jun 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 29 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Officers of the Goldsmith Association were elected unopposed in the Pushpa Vatika Auditorium
भिवानी। हनुमान ढाणी चौक स्थित पुष्प वाटिका सभागार में क्षेत्रीय स्वर्णकार सभा के पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता और सहयोग भावना देखने को मिली। समारोह में पलवल के डीएसपी मनोज कुमार मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता संरक्षक प्रहलाद राय और समाजसेवी विनोद छापरिया ने की। डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि समाज का यह कदम सराहनीय है, जिससे समाज की एकता और संगठन क्षमता उजागर होती है। उन्होंने युवाओं को नशा जैसी बुराइयों से दूर रहकर समाज हित में काम करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

सभा में बिना किसी विरोध के राजेश को प्रधान, दीपक सोनी को सचिव और मुकेश छपारिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष मुकेश ने बताया कि किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया और सभी चयन सर्वसम्मति से किए गए। समारोह के अंत में नवचयनित पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed