{"_id":"63bd94b082136146557557be","slug":"obesity-is-becoming-a-problem-in-the-winter-season-patients-are-also-reaching-opd-bhiwani-news-hsr652111721","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सर्दी के सीजन में मोटापा बन रहा परेशानी, ओपीडी में भी पहुंच रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सर्दी के सीजन में मोटापा बन रहा परेशानी, ओपीडी में भी पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। सर्दियों के सीजन में कम एक्टिविटी करने और अधिक कैलोरी और कार्ब्स की चीजों का सेवन मोटापा बढ़ा रहा है। मोटापे के साथ ही बीपी, शुगर और हृदय रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में गर्मियों की बजाए ये समस्याएं सर्दियों में अधिक हो रही है।
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इन बीमारियों से संबंधित रोजाना नए मरीज जांच करवाने आ रहे हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। अधिक सर्दी की वजह से बच्चे भी आउटडोर गेम्स से दूरी बन रहे हैं। हालांकि धूप के समय बच्चों को आउटडोर गेम्स में रुचि लेनी चाहिए। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बीपी, शुगर, हृदय रोग व मोटापा के रोजाना 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं।
सर्दी के सीजन में कम व्यायाम और अधिक खान-पाने होने के कारण मोटापा हो रहा है। ऐसे में धूप निकलने पर सभी व्यायाम, खेलकूद या फिर अन्य एक्टिविटी अवश्य करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो कई कारण वजन बढ़ने की समस्या के लिए जिम्मेदार माने जा सकते हैं, पर सर्दियों में वजन बढ़ने का मुख्य कारण कैलोरी का अधिक सेवन करना है। इसके अलावा शारीरिक गतिविधियों में कमी, सेडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण भी जोखिम बढ़ जाता है। वजन को कंट्रोल में रखने के लिए जरूरी है कि हम सभी आहार पर ध्यान देने के साथ नियमित रूप से अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने के लिए व्यायाम जरूर करें।
विज्ञापन
--
खान-पान पर दें ध्यान, धूप में जरूर बैठे
सर्दियों के इस मौसम में आहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है, विशेषकर अधिक कैलोरी और कार्ब्स वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए। सर्दी में आहार में फाइबर वाली चीजों को भी जरूर शामिल करें, इससे पाचन स्वास्थ्य ठीक रहता है और अधिक खाने की इच्छा को कंट्रोल किया जा सकता है। सर्दियों के इस मौसम में सुनिश्चित करें कि रोजाना आप कुछ समय धूप में जरूर बिताएं। यह विटामिन-डी की जरूरतों को पूरा करने में मददगार है साथ ही मोटापे की समस्या से बचाने में भी इसके लाभ हो सकते हैं।
--
विशेषज्ञ सलाह:
सर्दी के सीजन में नमक कम से कम खाएं क्योंकि सर्दी में पसीना नहीं निकल पाता। धूप निकलने पर रोजाना 45 मिनट व्यायाम, खेलकूद या फिर अन्य कोई एक्टिविटी जरूर करें। इससे शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह से होगा और वजन भी कंट्रोल होगा। सुबह और शाम के समय अधिक सर्दी रहती है ऐसे में घर से बाहर न निकलें और गर्म कपड़े जरूर पहनें। पौष्टिक आहार का सेवन करें और दूध से बने पकवानों को अधिक सेवन न करें।
- डॉ. यतिन गुप्ता, सीनियर फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।