फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nursing hostel will be shifted to new building, issue raised in assembly

Bhiwani News: नए भवन में शिफ्ट होगा नर्सिंग छात्रावास, विधानसभा में उठा मुद्दा

Mon, 26 Feb 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 26 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Nursing hostel will be shifted to new building, issue raised in assembly
​भिवानी। अ​​धिकारियों के साथ अवलोकन करते विधायक घनश्याम सर्राफ।
भिवानी। मेडिकल कॉलेज निर्माण के साथ ही नर्सिंग छात्रावास भी नए परिसर में शिफ्ट होगा। इससे जर्जरहाल नर्सिंग छात्रावास के भवन से जल्द छुटकारा मिलेगा। ये मंगलवार को मामला विधानसभा में भी उठा।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ ने विधानसभा में नर्सिंग हॉस्टल के भवन के बारे में सवाल पूछा। विधायक सर्राफ ने विधानसभा में पूछा कि भिवानी में नर्सिंग छात्राओं के हॉस्टल के भवन के निर्माण का कोई प्रस्ताव है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि भिवानी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। उसके पास एक नए भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। उसका कार्य लगभग पूरा होने वाला है। निर्माण कार्य पूरा होते ही नए भवन में नर्सिंग हॉस्टल को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सर्राफ ने भेजा था सीएम को हॉस्टल के निर्माण का प्रस्ताव

नर्सिंग छात्राओं ने विधायक घनश्याम सर्राफ से जर्जर नर्सिंग छात्राओं के हॉस्टल के भवन की शिकायत की थी। तब विधायक सर्राफ ने नर्सिंग छात्राओं के हॉस्टल के भवन का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार करवा कर सीएम मनोहर लाल के पास भेजा। उसी दिन से भवन के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। अब जल्द ही भवन मिल जाएगा।
------------------------------------------------------
मेरे पास नर्सिंग छात्रावास के जर्जर भवन की शिकायत आई थी। मैंने मौके पर जाकर देखा तो वास्तव में भवन जर्जर मिला। उसी दिन नर्सिंग छात्रावास के भवन के निर्माण का प्रस्ताव मैंने मुख्यमंत्री के समक्ष भेज दिया था। सीएम मनोहर लाल ने तत्काल उसको पास कर दिया। जल्द ही भिवानी की नर्सिंग छात्राओं को नया हॉस्टल का भवन मिल जाएगा। - घनश्याम सर्राफ, भाजपा विधायक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed