{"_id":"666dc7331f8e4ce2e60db890","slug":"nsui-launched-signature-campaign-against-fee-hike-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-118726-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फीस बढ़ोतरी के विरोध में एनएसयूआई ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फीस बढ़ोतरी के विरोध में एनएसयूआई ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Sat, 15 Jun 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाते एनएसयूआ
भिवानी। नई शिक्षा नीति के नाम पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की ओर से की गई फीस बढ़ोतरी के विरोध में एनएसयूआई पदाधिकारियों ने शनिवार को महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान एनएसयूआई पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को एमडीयू रोहतक के छात्र विरोधी कदम से अवगत करवाया तथा इसके खिलाफ विरोध करने को लेकर छात्र शक्ति को एकजुट किया।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनजीत लांग्यान ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद जहां बीए का स्थान बीए ऑनर्स ने ले लिया है। इसी के नाम पर एमडीयू प्रशासन द्वारा फीस में भी 5 गुणा तक बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके चलते गरीब तबके के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का अधिकार पहुंच से बाहर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में अधिकतर गरीब बच्चे पढ़ने के लिए आते है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते है कि जल्द से जल्द फीस बढ़ोतरी का फैसला वापिस लिया जाए। इस अवसर पर लखन प्रेमनगर, विनीत शर्मा, विकास राजपूत, रोहित, अभय मौजूद रहे। संवाद