फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now you can pay fees through QR code in Education Board

Bhiwani News: अब शिक्षा बोर्ड में क्यूआर कोड से भी कर सकेंगे शुल्क का भुगतान

Thu, 16 May 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 May 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now you can pay fees through QR code in Education Board
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परिसर में स्थित अंत्योदय सरल केंद्र पर क्यूआर कोड के माध्यम से शुल्क भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई है। मुख्य अतिथि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दी भिवानी केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सुरेश पाल, शाखा प्रबंधक हेमंत तंवर व बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने बताया कि अंत्योदय सरल केंद्र पर कैश, बैंक ड्राफ्ट व पोस्टल ऑर्डर के माध्यम से शुल्क भुगतान की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। परीक्षार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों की सुविधा के दृष्टिगत बोर्ड ने फैसला लिया है कि वे अब किसी प्रकार का शुल्क का भुगतान क्यूआर कोड को स्कैन करके भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड का यह प्रयास केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को साकार करने की ओर एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed