फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now problems regarding family identity card will be solved in village secretariat and not in headquarters

Bhiwani: अब मुख्यालय नहीं ग्राम सचिवालय में सुलझेंगी परिवार पहचान पत्र की उलझनें, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Sun, 17 Mar 2024 08:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Sun, 17 Mar 2024 08:55 AM IST
सार

मानव सूचना एवं संसाधन विभाग के समक्ष अधिकांश शिकायतें फैमिली आईडी में परिवार की आमदनी ज्यादा होने की आ रही हैं। ऐसे परिवारों के लोग अपने आवेदन और दस्तावेज लेकर पहले सीएससी और फिर सरल केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अब लोगों को ये चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
Now problems regarding family identity card will be solved in village secretariat and not in headquarters
 तोशाम का ग्राम सचिवालय। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब जिला मुख्यालय के बजाय ग्राम सचिवालय में ही परिवार पहचान पत्र की उलझनें सुलझेंगी। वहीं ग्राम पंचायतों का कामकाज भी अब आसान होगा। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों को अटल सेवा केंद्र ऑपरेटर दिया है।

विज्ञापन


ये ऑपरेटर ग्राम पंचायतों के सरकारी कामकाज से जुड़े दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ परिवार पहचान पत्र व अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन भी ग्राम सचिवालय में ही कराएगा। इसके लिए लोगों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ग्राम सचिवालय में ही अपने आवेदन और आपत्तियाें को दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन


भिवानी जिले में शुरुआत में 178 ऑपरेटरों का चयन हो चुका है, जबकि जिले में साढ़े तीन सौ से अधिक ऑपरेटर ग्राम पंचायतों को मिलेंगे। भिवानी जिले में 312 गांवों में प्रत्येक ग्राम पंचायत को अटल सेवा केंद्र ऑपरेटर मुहैया कराया जाएगा। मानव सूचना एवं संसाधन विभाग ने दो चरण में ऑपरेटर की चयन प्रक्रिया पूरी की है। पहले फेज में भिवानी को 178 ऑपरेटर मिले हैं। जिन्हें अब ग्राम पंचायतों को ग्राम सचिव के अंतर्गत काम करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए इन ऑपरेटरों को पंचायती राज विभाग के माध्यम से गांवों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेटर ग्राम पंचायतों के कामकाज और रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ ग्रामीणों के सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन भी संबंधित पोर्टल पर कराएगा और परिवार पहचान पत्र से जुड़ी उलझनों को सुलझाने के लिए भी आवेदन ऑनलाइन कराएगा। ग्राम सचिवालय में अगर ग्राम सचिव से संबंधित किसी आवेदन पर रिपोर्ट होनी है तो वह भी ऑपरेटर ही कराएगा। चयनित ऑपरेटरों को 17 मार्च तक ऑनलाइन रिपोर्ट करनी है। दरअसल क्रीड ने दो चरण में परीक्षा कराई थी। इन परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों का ही ऑपरेटर के लिए चयन हुआ है।

फैमिली आईडी में अधिकतर परिवारों की आय संबंधी शिकायतें
मानव सूचना एवं संसाधन विभाग के समक्ष अधिकांश शिकायतें फैमिली आईडी में परिवार की आमदनी ज्यादा होने की आ रही हैं। ऐसे परिवारों के लोग अपने आवेदन और दस्तावेज लेकर पहले सीएससी और फिर सरल केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। इन लोगों को अब अपने गांव में ही इस तरह की समस्याओं को दर्ज कराने के लिए ग्राम सचिवालय में अटल सेवा केंद्र खुला है। जिस पर तैनात ऑपरेटर ही ये आपत्तियां और आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराएगा।


क्रीड ने दो चरण में लिखित परीक्षा के माध्यम से ऑपरेटर की चयन प्रक्रिया पूरी की है। जिसके तहत अकेले भिवानी को 178 ऑपरेटर मिले हैं, जबकि जिले को करीब साढ़े तीन सौ से अधिक ऑपरेटर मिलेंगे। चयनित ऑपरेटर को 17 मार्च तक ऑनलाइन अपनी रिपोर्ट एडीसी को करनी है। जिसके बाद इन्हें ग्राम पंचायतों को पंचायती राज विभाग के माध्यम से सौंपा जाएगा। ये ऑपरेटर ग्राम पंचायतों का समस्त कामकाज सुचारू चलाने में सहयोग करेंगे और लोगों के सरकारी योजनाओं के आवेदनों के साथ परिवार पहचान पत्र से जुड़ी दिक्कतें भी दूर कराएंगे।
-खुशवंत सिंह, जिला समन्वयक मानव सूचना एवं संसाधन विभाग भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed