फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the person's health report will also be recorded in digital form, Abha card making starts in Civil Hospital

Bhiwani News: अब व्यक्ति की स्वास्थ्य की रिपोर्ट भी होगी डिजिटल रूप में दर्ज, नागरिक अस्पताल में आभा कार्ड बनने शुरू

Sat, 07 Oct 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 07 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Now the person's health report will also be recorded in digital form, Abha card making starts in Civil Hospital
भिवानी।
विज्ञापन

हर आदमी की अब स्वास्थ्य रिपोर्ट की जानकारी को डिजिटल रूप से जोड़ने के लिए व्यक्ति का पूरे स्वास्थ्य का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज होगा। इसके लिए सरकार की ओर से अब आभा कार्ड-हेल्थ कार्ड को तैयार करने के लिए सरकार ने आभा कार्ड आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के नाम से योजना चलाई है। इसके तहत जिले के लगभग बारह लाख 80 हजार लोगों के आभा कार्ड-हेल्थ कार्ड को तैयार किया जाएगा।
नागरिक अस्पताल के साथ जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और सब सेंटरों के कर्मियों को हिदायतें दी गई हैं। ये कर्मी सेंटर पर चेकअप कराने के लिए आने वाले मरीज और उनके साथ आए परिजनों को आभा कार्ड के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे और जिले के प्रत्येक व्यक्ति के आभा कार्ड को तैयार किया जाए। भिवानी जिले में इसके लिए नागरिक अस्पताल में कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन

इसके तहत जिले में अब तक लगभग 40 हजार लोगों के आभा कार्ड को तैयार किया जा चुका है और आगे की प्रक्रिया अभी जारी है। आभा कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए नागरिक अस्पताल की ओपीडी के कमरा नंबर तीन एनसीडी नॉन कम्युनिकेबल डिजीज में संपर्क कर अपने आभा कार्ड के लिए अप्लाई करे। इसके रजिस्ट्रेशन के लिए व्यक्ति का आधार कार्ड, फैमिली आईडी अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल नंबर दर्शाना जरूरी है, क्योंकि उसी पर इसका ओटीपी नंबर भी आएगा। इसके बाद ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आभा कार्ड
आभा कार्ड को हम हेल्थ कार्ड भी कह सकते हैं। यह सरकार की ओर से चलाई गई योजना है जिसके तहत आभा कार्ड को तैयार किया जा रहा है। इसको आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के नाम से जानते है। इसको प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से अलग-अलग तैयार किया जाएगा। इसके लिए व्यक्ति के पूरे स्वास्थ्य ब्यौरे को ऑनलाइन दर्ज कर लिया जाएगा और व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के चेकअप कराने जाते समय पुराने कागजों को भार उठाने से छुटकारा मिलेगा।

आभा कार्ड बनने से फायदे
आभा कार्ड बनने के बाद व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य चेकअप करवाने के लिए इलाज के पुराने कागजों को ले जाने से राहत मिलेंगी। आपके स्वास्थ्य का सारा ब्यौरा पहले की बीमारी, दवाइयां, पहले कहां से इलाज कराया इन सबका सारा रिकार्ड ऑनलाइन दर्ज होगा। इससे व्यक्ति को किसी प्रकार की जानकारी न होने के अभाव से भी छुटकारा मिलेगा। आभा कार्ड से पूरे भारत में कहीं भी स्वास्थ्य सेवा लेने पर यह ऑनलाइन दर्ज पूरी जानकारी को ऑनलाइन रूप में प्रदान करेगा। इससे डॉक्टरों को आपके इलाज करने में भी मदद मिलेगी। क्याेंकि कई बार व्यक्ति को बीमारी या दवाइयों की पूरी जानकारी नहीं होती या मरीज के द्वारा ली जा रही दवाइयों के साल्ट की जानकारी न होने के कारण भी मरीज और जांच करने के लिए डॉक्टर को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आभा कार्ड में ऑनलाइन यह सारी जानकारी दर्ज होने के बाद मरीज स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर मिलेंगी।


जिले में अब तक 40 हजार लोगों के आभा कार्ड तैयार किए जा चुके हैं, जबकि पूरे जिले में 12 लाख 80 हजार लोगों के आभा कार्ड बनने हैं। इस योजना से प्रत्येक व्यक्ति की बीमारी की हिस्ट्री और दवाइयों की पूरी जानकारी कार्ड में डिजिटल रूप में दर्ज होगी। जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और सब सेंटरों में इसे बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।


-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed