फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the data of poor families is being updated daily on the portal, not all are eligible for Ayushman.

Haryana: अब रोजाना अपडेट हो रहा गरीब परिवारों का पोर्टल पर डाटा, सभी नहीं आयुष्मान के पात्र

Sun, 17 Dec 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Dec 2023 11:15 PM IST
सार

प्रदेशभर में एक करोड़ 30 लाख परिवारों में सिर्फ 9952068 परिवारों के आयुष्मान कार्ड हैं। 3047975 को अब भी इंतजार है। स्टेट हेल्थ अथॉरिटी के पोर्टल पर दर्ज हुए परिवारों के ही स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बना रहा है। 

विज्ञापन
Now the data of poor families is being updated daily on the portal, not all are eligible for Ayushman.
परिवार पहचान पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के बाद सालाना आमदनी के लिहाज से अब रोजाना ही गरीब परिवार घट और बढ़ रहे हैं। हरियाणा परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर भी रोजाना गरीब परिवारों का डाटा अपडेट हो रहा है। सभी गरीब आयुष्मान भारत योजना के पात्र नहीं हैं। क्योंकि स्टेट हेल्थ अथॉरिटी के पोर्टल पर अधिकांश गरीबों का तो सूची में नाम ही शामिल नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग सिर्फ उन्हीं के आयुष्मान कार्ड बना रहा है, जिनका स्टेट हेल्थ पोर्टल पर नाम दर्ज है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में एक करोड़ 30 लाख गरीब पात्र परिवारों के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के कार्ड बनाए जाने हैं, मगर अब तक 9952068 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बने हैं, जबकि 3047975 को अब भी इंतजार है। हालांकि 26 जनवरी 2024 तक सभी पात्र परिवारों के आयुष्मान योजना के हेल्थ कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी गांव-गांव स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाने में जुटा है।

विज्ञापन

 

मानव सूचना एवं संसाधन विभाग हरियाणा के परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर प्रत्येक परिवार को एक यूनिक नंबर मिला है। इस यूनिक फैमिली आईडी से ही गरीब और पात्र परिवारों का सरकारी योजनाओं के लिए चयन अब ऑनलाइन हो रहा है। जिला मुख्यालय पर कोई भी विभाग अब सीधे किसी भी पात्र को लाभ नहीं पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे में पोर्टल पर रोजाना ही गरीबों का डॉटा अपडेट हो रहा है, जिससे एक असमंजस यह भी है कि जो गरीब परिवार की सूची में हैं, ये अब आयुष्मान कार्ड भी बनवाने की चाह रखते हैं, लेकिन स्टेट हेल्थ के पोर्टल पर उनका नाम तक नहीं है। ये परिवार कभी कैंपों में तो कभी स्वास्थ्य विभाग के चक्कर भी लगा रहे हैं।

 

प्रदेशभर में जिला वार अगर आयुष्मान कार्ड बनाने की बात करें तो सबसे अधिक हिसार जिले में अब तक हेल्थ कार्ड बने हैं। हिसार में 826289 कार्ड बन चुके हैं, जबकि प्रदेश में सबसे कम पंचकूला में बने हैं। पंचकूला में एक लाख 52 हजार 441 आयुष्मान कार्ड ही बने हैं।


 

अब तक प्रदेश के इन जिलों में बन चुके हैं इन परिवारों के आयुष हेल्थ कार्ड
जिले का नाम- कुल गरीब परिवार- अब तक बने कार्ड- लंबित कार्ड

  • अंबाला- 543223- 437982- 105241
  • भिवानी- 670957- 554746- 116211
  • चरखी दादरी- 261664- 215250- 46414
  • फरीदाबाद- 722993- 400742- 322251
  • फतेहाबाद- 552493- 453350- 99143
  • गुरुग्राम- 478182- 317166- 161016
  • हिसार- 999497- 826289- 173208
  • झज्जर- 420542- 319875- 100667
  • जींद- 717666- 581034- 136632
  • कैथल- 612360- 498892- 113468
  • करनाल- 820668- 671844- 148824
  • कुरुक्षेत्र- 546890- 453843- 93047
  • महेंद्रगढ़- 488529- 409198- 79331
  • मेवात- 687625- 400120- 287505
  • पलवल- 581514- 399163- 182351
  • पंचकूला- 218361- 152441- 65920
  • पानीपत- 693781- 540080- 153701
  • रेवाड़ी- 397686- 306163- 91523
  • रोहतक- 478172- 362875- 115297
  • सिरसा- 711666- 563756- 147910
  • सोनीपत- 689334- 509116- 180218
  • यमुनानगर- 706198- 578100- 128098
  • कुल- 13000000- 9952068- 3047975


हरियाणा राज्य स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से अब तक करीब 75 फीसदी पात्र परिवारों के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि हेल्थ कार्ड बनाने का कार्य निरंतर जारी है। स्टेट हेल्थ पोर्टल पर जिन परिवारों की सूची जारी है, सिर्फ उन्हीं के आयुष्मान योजना के हेल्थ कार्ड बन रहे हैं। इस संबंध में प्रत्येक ग्राम में सरपंचों व आशा वर्करों का भी सहयोग लिया जा रहा है। पात्र परिवारों की सूची भी आशा वर्करों को मुहैया कराई गई हैं, ताकि बचे हुए परिवारों के आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए जा सकें। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed