फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the city council will renovate 102 parks of the city, tenders will be done soon

Bhiwani News: अब शहर के 102 पार्कों का नगर परिषद कराएगा जीर्णोंद्धार, जल्द होंगे कार्यों के टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Now the city council will renovate 102 parks of the city, tenders will be done soon
पार्क में टूटा पड़ा झूला। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। अब शहर के 102 पार्कों का नगर परिषद जल्द जीर्णोद्धार कराएगा। इसके लिए नगर परिषद ने शहर के पुराने पार्कों का एस्टीमेट तैयार कराया है। इसके जल्द टेंडर कराकर जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया जाएगा। पुराने पार्कों के अंदर टूटे झुलों, क्षतिग्रस्त दीवार, ग्रील, कुर्सी और फुटपाथ का भी जीर्णोद्धार होगा। इसके बाद ये पार्क लोगों के भ्रमण लायक हो पाएंगे। इससे पूरे शहर को फायदा मिलेगा। नगर परिषद ने शहर के पार्कों के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू कर दी है। इससे अनुमान है कि नए साल जनवरी में इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में करीब साढ़े चार लाख की आबादी के लिए भिवानी शहर में भ्रमण का कोई बड़ा ऐतिहासिक स्थल नहीं है, लेकिन नगर परिषद ने शहर के सभी 31 वार्डों में पार्कों का निर्माण कराया हुआ है। लंबे अर्से से रखरखाव के अभाव में ये पार्क अब बदहाल पड़े हैं। नगर परिषद ने पार्कों के सुंदरीकरण और उनके जीर्णोद्धार का खाका तैयार कर शहर भर में करीब 102 पार्कों की पहचान कर उनके जीर्णोद्धार का एस्टीमेट तैयार कराया है। जिस पर जल्द ही कार्यों के लिए टेंडर कराए जाएंगे। बदहाल पड़े पार्कों में बच्चों के झूले टूटे पड़े हैं तो ओपन जिम भी शारीरिक अभ्यास लायक नहीं बचे हैं। ऐसे झूलों को अब नए सिरे से ठीक कराया जाएगा और ओपन जिम के खराब उपकरण भी बदले जाएंगे। जिन पार्कों की बाहरी चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त है, उसकी भी मरम्मत कराई जाएगी। इसी के साथ पार्कों की पगडंडी का जीर्णोद्धार कराकर उसे भ्रमण लायक बनाया जाएगा। कई पार्कों में पगडंडी कई जगह से क्षतिग्रस्त है, जिस कारण भ्रमण के दौरान लोग भी चोटिल हो रहे हैं। सर्दी के मौसम में धूप सेकने के लिए कुर्सियां भी गायब हैं या फिर बदहाल पड़ी हैं। टेंडर के बाद पार्कों में बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

बंदरों से मुक्त होंगे शहर के पार्क
नगर परिषद शहर के सभी वार्डों और पार्कों को बंदर मुक्त कराने की दिशा में भी कदम उठा रहा है। नगर परिषद द्वारा बंदर पकड़ने के टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिसके बाद पार्कों में भ्रमण करने व झूला झुलने के लिए आने वाले बच्चों को बंदरों के आतंक से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 13 और 23 के बदहाल पार्कों का नगर परिषद जल्द जीर्णोद्धार कराएगी। सेक्टर के पार्क काफी अर्से से बदहाल पड़े हैं, इस संबंध में हमने नगर परिषद से इनके जीर्णोद्धार की मांग उठाई थी। नगर परिषद ने सेक्टर के मुख्य पार्कों के एस्टीमेट तैयार कराए हैं, उम्मीद है जल्द काम शुरू होगा।

- सूर्या तंवर, पार्षद वार्ड नंबर एक, नगर परिषद भिवानी।
शहर के सभी पार्कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने 102 पार्कों की पहचान कर उनके एस्टीमेट तैयार कराए हैं। अगले सप्ताह कार्यों के टेंडर लगाए जाएंगे। इसके बाद जल्द पार्कों के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जाएगा।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed