फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now Postal Department will open Sukanya and PPF accounts by going door to door

Bhiwani News: अब घर-घर जाकर सुकन्या व पीपीएफ खाते खोलेगा डाक विभाग

Fri, 05 Jul 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 05 Jul 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now Postal Department will open Sukanya and PPF accounts by going door to door
डाक अधीक्षक संजय कुमार
भिवानी। डाकघर विभाग ने सुकन्या व पीपीएफ खाते खोलने के लिए एक विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत डाकघर के कर्मचारी अब घर-घर जाकर सुकन्या व पीपीएफ के तहत धारकों के खाते खोलेंगे। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

भिवानी डाक अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 0 से 10 वर्ष की बेटियों के खाते खोले जाते हैं। इसके अलावा आमजन के लिए पीपीएफ खाते खोले जाते हैं। इसमें प्रति माह के अनुसार कुछ राशि जमा करवाई जाती है, ताकि भविष्य में वह राशि एक मुश्त खाताधारक को मुहैया करवाई जा सकें।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि भिवानी मंडल के तहत आने वाले भिवानी व दादरी जिला में करीबन डेढ़ लाख कन्याएं हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ 60 हजार खाते ही सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुले हैं। जागरूकता के अभाव में ही लोग योजना के तहत खाते नहीं खुलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खाते खुलवाने के लिए एक से 31 जुलाई तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें एक टोल फ्री नंबर-8607889088 भी जारी किया गया है। इस पर सुबह 9 से 5 बजे तक फोन कर जानकारी हासिल की जा सकती है। गांव के शाखा डाकपाल घर-घर जाकर सुकन्या स्कीम के तहत खाते खोलेंगे तथा उन्हें योजना की जानकारी देंगे। इसके अलावा गांव-गांव में जागरूकता कैंप भी लगाए जाएंगे, ताकि जल्द से जल्द इस अभियान को सफल बनाया जा सकें।

उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी किसी एक गांव में जाकर वहां की प्रत्येक बेटी का सुकन्या समृद्धि के तहत खाता खोलकर उसे समृद्ध सुकन्या गांव बनाएंगे। डाक अधीक्षक संजय कुमार ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुलने वाले खातों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह खाता खुलवाने के लिए लड़की की आयु 0 से 10 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें 8.2 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि दर से ब्याज मिलता है। खाता कम से कम 250 रुपये में खोला जा सकता है। इसमें एक वर्ष में अधिक से अधिक एक लाख 50 हजार रुपये जमा करवाए जा सकें। यह खाता खोलने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता या पिता का फोटो, माता या पिता की आईडी कार्ड, फॉर्म 60 व माता या पिता का पता प्रूफ चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed