फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now Jalghar tanks will get canal water for 16 consecutive days

Bhiwani News: अब लगातार 16 दिन मिलेगा जलघर टैंकों को नहरी पानी

Mon, 05 Feb 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 05 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Now Jalghar tanks will get canal water for 16 consecutive days
भिवानी। अब लगातार 16 दिनों तक शहर के तीन जलघरों को नहरी पानी मिलेगा। जिससे 26 दिनों तक पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति संभव हो पाएगी। जूई नहर में पानी का स्तर अब बेहतर हो गया है। नहर में पानी पूरा आ रहा है। तीनों जलघरों के टैंकों में भी पानी भंडारण शुरू कर दिया है। जिसके बाद सोमवार से पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति होगी। हालांकि नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति के लिए चार से पांच दिन का इंतजार और करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जूई नहर में डिमांड के अनुसार पानी पहुंच गया है। वहीं अब शहर के पुराने जलघर, डाबर कॉलोनी जलघर के अलावा निनान जलघर के वाटर टैंकों तक लिफ्टिंग से पानी पहुंचाने का काम शुरू किया गया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों की मानें तो रविवार को जलघर के टैंकों में पानी भरना शुरू हुआ है। शुरुआत में नहरी पानी के साथ अत्यधिक मिट्टी आने से टैंकों तक पानी लिफ्ट नहीं किया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की करीब पौने चार लाख की आबादी की प्यास बुझाने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पास तीनों जलघरों में 2100 मिलियन लीटर पानी भंडारण की क्षमता है। इसमें महम रोड पुराना जलघर में 600 मिलियन लीटर और निनान जलघर में 580 मिलियन लीटर पानी भंडारण की क्षमता है। इसी तरह डाबर कॉलोनी जलघर में 1050 मिलियन लीटर पानी भंडारण की व्यवस्था है। अगर कायदे से तीनों जलघर के टैंक भर दिए जाएं तो पूरे शहर को 26 दिनों तक नियमित पेयजल आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसी तरह नहरी पानी का शेड्यूल भी कुछ इस तरह निर्धारित है कि आठ-आठ दिन यानी लगातार 16 दिनों तक जलघर के टैंकों को नहरी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली दफा नहरी पानी की कमी की वजह से 16 दिन के बजाय दोनों ही शेड्यूल में सिर्फ चार-चार दिन मिलाकर आठ दिन ही पानी मिला था। जिसकी वजह से तीनों ही जलघर टैंकों में पानी की कमी बनी रही। इसी वजह से पूरे शहर ने 15 से 20 दिन तक पानी की भारी राशनिंग भी झेली। अब जलघर के टैंक पानी से जल्द लबालब होंगे तो सोमवार से रोजाना पानी मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि पूरे शेड्यूल के हिसाब से पानी की आपूर्ति में अभी चार से पांच दिन और लगेंगे।

नहरी पानी से शहर के तीनों ही जलघर के टैंक भरने का काम शुरू किया गया है। हमें उम्मीद है कि इस बार तीनों ही जलघर के टैंकों में पानी का पर्याप्त भंडारण कर लिया जाएगा। सोमवार से पेयजल आपूर्ति सुचारू किए जाने का प्रयास रहेगा लेकिन नियमित आपूर्ति के लिए अभी चार से पांच दिन और लग सकते हैं।

-सतीशचंद्र एसडीओ शहरी पेयजल शाखा भिवानी।

जूई फीडर में पानी का स्तर पर्याप्त हो गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के जलघर टैंकों को भरने का प्रयास किया जा रहा है। सुंदर ग्रुप में 10 फरवरी तक पानी चलेगा। इसके बाद 11 से 18 फरवरी तक बुटाना ग्रुप में पानी दिया जाएगा। पहले ग्रुप के बाद दूसरे ग्रुप में भी भिवानी शहर के जलघरों को लगातार 16 दिनों तक नहरी पानी की आपूर्ति होती रहेगी।
-अमनदीप देशवाल कार्यकारी अभियंता जूई वाटर डिविजन सिंचाई विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed